Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

पंजाब में इन प्रोजेक्टों को लग सकता है ग्रहण! सरकार ने तैयार की यह योजना

लुधियाना: पंजाब सरकार द्वारा नए अर्बन एस्टेट बनाने की जो योजना तैयार की गई है, उसके चलते प्राइवेट प्रोजेक्टों पर ग्रहण लग सकता है, जिसके तहत ग्लाडा के अफसर मंजूरी के आवेदन लेने में आनाकानी कर रहे हैं। यहां बताना उचित होगा कि अर्बन डिवैल्पमैंट विभाग द्वारा अवैध कालोनियों पर रोक लगाने के साथ ही लोगों को सस्ते रेट पर सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ प्लाट मुहैया करवाने के नाम पर नए अर्बन एस्टेट बनाने की योजना तैयार की गई है।

इस योजना के तहत ग्लाडा द्वारा विभिन्न इलाकों में 8 नए अर्बन एस्टेट बनाने का खाका तैयार किया गया है जिसके लिए ग्लाडा द्वारा पहले रैवेन्यू विभाग से नए अर्बन एस्टेट बनाने के लिए मार्क की गई जमीनों का रिकार्ड मांगा गया। अब नए अर्बन एस्टेट बनाने के लिए ग्राऊंड सर्वे करके सरकार को रिपोर्ट भेजने की सूचना है। जिसके बाद ग्लाडा के आफिसर उन इलाकों में नए ग्रुप हाऊसिंग, कालोनी या कर्मिशयल प्रोजैक्ट की मंजूरी के लिए आवेदन स्वीकार करने में आनाकानी कर रहे हैं, जिन एरिया को नए अर्बन एस्टेट बनाने के लिए मार्क किया गया है।

ग्लाडा के अफसरों द्वारा नए अर्बन एस्टेट बनाने के लिए मार्क किए गए एरिया में नए ग्रुप हाउसिंग, कॉलोनी या कर्मिशयल प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए आवेदन स्वीकार करने में आनाकानी करने को लेकर रियल एस्टेट सेक्टर में घबराहट का माहौल पाया जा रहा है। रियल एस्टेट सेक्टर से जुडे़ लोगों का कहना है कि उन्होंने करोड़ों का निवेश करके जमीनें खरीदी हैं और ग्लाडा के रवैये से उस जगह पर प्रोजेक्ट बनाने का सपना चकनाचूर हो सकता है। जहां तक नए अर्बन एस्टेट बनाने की योजना का सवाल है, उससे जुड़ा एक प्रस्ताव पहले फलॉप हो चुका है जिसके तहत लाडोवाल बाइपास के साथ लगते गांवों की कई हजार एकड़ जमीन मार्क की गई थी, जिसे लेकर नक्शा बनने के बाद आगे की कार्रवाई को लेकर कोई खबर नही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.