Logo
ब्रेकिंग
रायसेन साइकिल घोटाले में हाईकोर्ट सख्त: EOW के डीजी उपेंद्र जैन को व्यक्तिगत रूप से किया तलब Bhopal News: भोपाल नगर निगम मुख्यालय में महापौर मालती राय की कार फूंकने की कोशिश, दैनिक वेतनभोगी कर्... शुभमन गिल ने मनाया 27वां जन्मदिन: 27 मोमबत्तियां बुझाकर परिवार संग काटा केक 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, जानें बजट और कुल कमाई मरियम नवाज के बयान पर पाकिस्तान में सियासी घमासान: पंजाब सरकार ने दी आधिकारिक सफाई 5G की सफलता के बाद 6G की तैयारी: अमेरिका के नेतृत्व वाले ग्लोबल अलायंस में शामिल हुआ भारत अपने Android फोन को ऐसे बनाएं पोर्टेबल कंप्यूटर, जानें आसान और असरदार सेटअप अखंड सौभाग्य का महापर्व हरतालिका तीज: 14 सितंबर को रखा जाएगा निर्जला उपवास Natural Skin Care Tips: पुराने जमाने के 4 देसी नुस्खे, महंगी क्रीम और केमिकल प्रोडक्ट्स से बेहतर निख... अवैध संबंध के शक में पत्नी का काटा सिर, बोकिशपुर हत्याकांड में पुलिस और CID की जांच तेज
Header Ad

देशभर में मानसून ने दी दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। दिल्ली-NCR से लेकर दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर तक मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। IMD ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कहां-कहां कैसा रहेगा मौसम।

दिल्ली-NCR में यलो अलर्ट जारी-

दिल्ली में मानसून की पहली हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। आज और कल हल्की बारिश की संभावना है। IMD ने राजधानी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में रेड अलर्ट

असम में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। हाल ही में यहां और मणिपुर में बारिश से हालात बिगड़ चुके हैं। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट

दक्षिण भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है।

  • कर्नाटक में भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी।
  • केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

गुजरात में जोरदार बारिश

गुजरात में मानसून की शुरुआत के साथ ही कई जिलों में मूसलधार बारिश हो रही है।
साबरकांठा, अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, भावनगर, बनासकांठा, वलसाड जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश: मानसून जल्द दे सकता है दस्तक

यूपी में फिलहाल प्री-मानसून की बारिश से थोड़ी राहत मिली है।

  • आगरा में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।
  • मौसम विभाग के अनुसार 2-3 दिनों में मानसून यूपी में प्रवेश कर सकता है।
    उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है।

मध्य प्रदेश में सभी जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 51 में से 50 जिलों में मानसून पहुंच चुका है। केवल भिंड में मानसून की एंट्री बाकी है, जो अगले 1-2 दिन में हो सकती है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, कटनी, दमोह, मंडला, जबलपुर, सतना, सीहोर, शहडोल, बड़वानी, रतलाम, मंदसौर, झाबुआ समेत सभी प्रमुख जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.