Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

कॉलेज छात्रा से लव जिहाद! रेप के बाद धर्म बदलने का बनाया दवाब, तीन गिरफ्तार

सीहोर: सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 19 वर्षीय ग्राम बरखेड़ा निवासी बीए सेकंड ईयर की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है, मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों में बडख़ेड़ा हसन में मस्सिद निवासी हाफिज साहब आरिफ, इसी ग्राम के शोएब खान और जुबैर खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता ग्राम बरखेड़ा हसन में रहती है और भोपाल गीतांजली कॉलेज से बीए सेकेंड ईयर की पढाई कर रही है। 2022 में उसके घर के सामने रहने वाला जुबैर मंसूरी ने उसे कहा कि वह उसे पसंद करता है और बात करना चाहता है तो पीड़िता ने जुबैर से बात करने से मना कर दिया तो उसने बोला कि बात करने में क्या बुराई है और वह जुबैर की बातों में आ गई और फोन पर बात करने लगी। जब जुबैर के इधर कोई नहीं होता था तो वह उसको घर बुलाता और उसने जुबैर के घर जाने से मना किया तो धमकी दी कि सबको देगा। डर के कारण वह जुबैर के घर चली गई जहां जुबैर ने बलात्कार किया, जुबैर की धमकी से परेशान होकर उसने बात करना बंद कर दी। कुछ दिन बात जुबैर ने फोन करके बोला कि बात नहीं कि तो परिवार वालों को मारेगा और बदनाम कर देगा।

बदनामी के डर से वह फिर सें बात करने लगी। जुबैर ने उसे मंदिर जाने से मना किया और मुस्लिम धर्म अपनाने को कहा। एक दिन जुबैर ने उसे अपने घर बुलाया तथा अपने बड़े भाई शोएब ने उसे एक साथ देख लिया उसके बाद एक दिन शोएब ने भी बलात्कार किया। 2024 में जुबैर ने उसे घर बुलाया वहां पर हाफिज साहब आरिफ जो मस्जिद में रहते हैं उनसे मिलवाया हाफिज साहब ने उससे बोला कि तुम मंदिर मत जाया करो, पूजा-पाठ नहीं किया करो और कलमा पढ़ा करो। उसे बार-बार कलमा पढ़वाने की कोशिश की और उसे जैनब मंसूरी नाम दिया। कुछ समय बाद जुबैर ने सोशल मीडिया जैनब नाम से आईडी बनाकर दी जिसे वह चलाती है। मामले में एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई और तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.