Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

गोदाम में खड़ी दो लक्जरी बसें जलकर खाक, नक्सलियों का हाथ होने की आशंका

बालाघाट: मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में बुधवार देर रात दो खाली खड़ी बस आग लगने से जलकर खाक हो गईं। उकवा पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल सिंह ने बताया कि यह घटना जिले के रूपझर थाना क्षेत्र के उकवा इलाके में देर रात करीब ढाई बजे हुई। यह इलाका छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगा हुआ है। इस घटना में नक्सलियों की भूमिका की आशंका के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल पर एक खदान के पास खड़ी दो निजी बस में आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि वहां के एक चौकीदार द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। इस बात की जांच की जा रही है कि इन बस में आग किसी ने लगाई या किसी अन्य कारण से आग लगी। अधिकारी ने बताया कि बस मालिक सूरज अग्रवाल और उसके बेटे संतोष अग्रवाल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। जिले के रूपझर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में 14 जून को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत चार नक्सली मारे गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.