Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

दवा सुरक्षा को लेकर ड्रग विभाग सख्त: ग्वालियर में लगातार दूसरे दिन एक्शन, कई दुकानों पर की कार्रवाई, दो को नोटिस थमाया

0

ग्वालियर। कोल्ड्रिफ सिरप और अन्य प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर लगाम कसने के लिए औषधि विभाग की कार्रवाई जारी है। शनिवार को औषधि निरीक्षक अनुभूति शर्मा ने सचिन तेंदुलकर मार्ग, हुरावली रोड और पटेल नगर इलाके की मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण

औषधि निरीक्षक शर्मा ने गणेश मेडिकल स्टोर्स सचिन तेंदुलकर मार्ग, कल्पना मेडिकल स्टोर्स, शिव मेडिकल स्टोर्स हुरावली रोड, तस्कर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड व ओम एंटरप्राइज़ेस पटेल नगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्रग सेल लाइसेंस की वैधता, एक्सपायर दवाओं का प्रबंधन, कोल्ड्रिफ़ सिरप व अन्य प्रतिबंधित दवाओं की उपलब्धता, दवाओं के क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड और रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की उपस्थिति की जांच की गई।

इस दौरान कल्पना मेडिकल स्टोर्स और शिव मेडिकल स्टोर्स पर रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। वहीं दोनों दुकानों पर दवाओं का रिकॉर्ड संधारित नहीं पाया गया। इसलिए नियम उल्लंघन पर कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

दस्तावेजों की जांच जारी

वहीं गणेश मेडिकल स्टोर्स को सिरप से संबंधित रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। तस्कर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड को खरीद-बिक्री का पूरा विवरण कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। ओम एंटरप्राइज़ेस का भी निरीक्षण किया गया, दस्तावेजों की जांच जारी है। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई औषधि निरीक्षक अनुभूति शर्मा ने कहा कि निरीक्षण की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.