Logo
ब्रेकिंग
चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला
Header Ad

ट्रेन के टॉयलेट में आधे घंटे फंसी रही पत्नी, पति ने कर दिया केस; 3 साल बाद रेलवे करेगा भरपाई

तीन साल पहले ट्रेन यात्रा के दौरान हुई असुविधा अब भारतीय रेलवे पर भारी पड़ गई है. मध्य प्रदेश के भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग ने सेवा में कमी के चलते रेलवे को 40,000 रुपये का हर्जाना अदा करने का आदेश दिया है. मामला अप्रैल 2022 का है, जब एक महिला ट्रेन के शौचालय में आधे घंटे तक फंसी रही थी ओर रेलवे ने कोई मदद नहीं की थी.

भोपाल के रविदास नगर निवासी उमेश पांडे ने यह परिवाद दायर किया था. उन्होंने बताया कि वे 20 अप्रैल 2022 को त्रिकूट एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी में अपने परिवार सहित कन्याकुमारी से भोपाल लौट रहे थे. यात्रा के दौरान उन्हें कई असुविधाओं का सामना करना पड़ा. बर्थ फटी हुई थी, शौचालय की सीट टूटी हुई थी, और सबसे गंभीर बात यह रही कि उनकी पत्नी शौचालय में गईं तो दरवाजा अंदर से लॉक हो गया और वह करीब आधे घंटे तक अंदर बंद रहीं. अन्य यात्रियों की मदद से किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया.

यात्री ने उपभोक्ता आयोग में किया केस

इस घटना के बाद पांडे ने रेलवे में ऑनलाइन शिकायत की, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने कोच की तस्वीरें, टिकट की प्रति और रेलवे को की गई शिकायत और उसके जवाब के दस्तावेज पेश किए

40,000 रुपये का मुआवजा देने का आदेश

सुनवाई के दौरान रेलवे ने यह दलील दी कि टिकट केवल यात्रा का अधिकार देता है, सुविधाएं इसकी गारंटी नहीं होतीं. साथ ही रेलवे ने दावा किया कि मदुरई स्टेशन पर शौचालय की मरम्मत की कोशिश की गई थी, लेकिन ट्रेन को अधिक समय तक रोका नहीं जा सका. हालांकि, आयोग ने रेलवे के इन तर्कों को खारिज करते हुए कहा कि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अधिकार है. आयोग ने रेलवे को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए 40,000 रुपये का मुआवजा देने का आदेश सुनाया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.