Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

खंडवा में बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में बस और बाईक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई व दूसरे को जिला अस्पताल लाया गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बस ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने आकर बीच बचाव किया। दरअसल घटना खंडवा के पीपलोद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सोमवार को खंडवा से भीलखेड़ी जा रही सवारी बस का गांधवा और पाडल्या के बीच कालापाठ फाटे के पास बाइक से भिड़ंत हो गई।

जिसमें चमन पिता चंपालाल 32 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक सवार उसका दोस्त सावन पिता सोहनलाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया यह दोनों ग्राम पाडल्या के निवासी हैं। घटना के बाद ड्राइवर ने बस को वापस मोड़ा और गांधवा की तरफ लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने बस का पीछा कर गांधवा में रोक कर ड्राइवर की पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पीपलोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को भीड़ से निकालकर गांधवा स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार करवाया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, घटना की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.