Logo
ब्रेकिंग
सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल...
Seva Mitra
Header Ad

बिहार की इन बेटियों ने राष्ट्रीय खेलों में दिखाया दम, महिला दिवस पर सरकार ने कहा- हम आपके साथ हैं

बिहार में खेलों का माहौल भी बदल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों से महिलाओं को कई स्तर पर सुविधाएं मिल रही हैं. महिला खिलाड़ी अपने जज़्बे, मेहनत और प्रतिभा से नए आयाम गढ़ रही हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार की बेटियां धाक जमाती दिख रही हैं. खेल विभाग के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रन शंकरन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को जाता है.

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का नतीजा है कि खेल विभाग खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर गंभीर है. विभाग विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और अवसर व्यवस्था कर रहा है. इससे खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर कर समाने आ रही है. बिहार की महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय फलक पर परचम लहरा रही हैं. तभी तो हमारी बेटियां कह रही हैं- उसे गुमां है कि मेरी उड़ान कुछ कम है, मुझे यकीं है कि ये आसमान कुछ कम है.

महिला खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प को सलाम

महिला दिवस के अवसर पर मैं अपने महिला खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प को सलाम करता हूं. वो हर बाधोंओं को तोड़कर खेल की दुनिया में सफलता हासिल कर रही हैं. हम सिंपली पीरियड्स जैसे मददगार पहल के द्वारा एक अनुकुल वातावरण बना रहे हैं, ताकि मासिक धर्म जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी चीजें एक सामाजिक बाधा ना बने. हमारी प्रतिबद्धता खेल के मैदान और खेल के बाहर भी नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा. बिहार स्पोर्ट्स अथॉरिटी आपके शानदार सफर में आपके साथ हैं.

38वें राष्ट्रीय खेलों में बिहार की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

हाल में उत्तराखंड में संपन्न हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में बिहार ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. यहां बिहार ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 12 पदक, जिसमें 1 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य शामिल हैं. इसमें लॉन बॉल्स में महिला टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है.

विश्वकप में निशाना लगाएगी अंशिका

तीरंदाजी (Archery) में बिहार की अंशिका कुमारी ने रजत पदक जीता है. अंशिका का ये पदक इसलिए भी खास है, क्योंकि उसने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भारतीय तीरंदाजी की दिग्गज दीपिका कुमारी के साथ कड़े मुकाबले में जीता है. बिहार की अंशिका कुमारी को आगामी तीरंदाजी विश्व कप, 2025 के लिए भारतीय सीनियर तीरंदाजी टीम में शामिल किया गया है.

महिला रग्बी टीम को रजत

महिला रग्बी टीम ने ओडिशा के खिलाफ कड़े मुकाबले में रजत पदक जीता. तो वहीं योगासन में भी बिहार ने रजत पदक पर कब्जा किया. बिहार की बेटियों की जीत का यह शानदार सफर नेशनल गेम तक ही सीमित नहीं है.

भार उठाने में भी माहिर बिहार की बेटियां

ब्रह्मपुर, ओडिशा में आयोजित अश्मिता खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में बिहार की खुशबू कुमारी ने अद्भुत प्रदर्शन किया. जूनियर और सीनियर महिला वर्ग में स्नैच 75 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क 71 किलोग्राम भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए. शालिनी ने भी अश्मिता खेलो इंडिया चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल दिखाते हुए जूनियर वर्ग में रजत पदक पर कब्जा जमाया.

नेशनल स्कूल गेम्स साइकिलिंग में दमदार प्रदर्शन

68वीं नेशनल स्कूल गेम्स साइकिलिंग (रोड) चैम्पियनशिप में बिहार की बेटियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. यहां सुहानी ने रजत पदक, जबकि अमृता, शालिनी और सुप्रिया ने कांस्य पदक जीते हैं.

पीटी उषा ने कहा- शानदार बिहार

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और दिग्गज एथलीट पी.टी. उषा ने बिहार की महिला खिलाड़ियों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा-बिहार की महिला खिलाड़ी अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.