Logo
ब्रेकिंग
धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा
Header Ad

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी स्नान के दौरान तीन युवक डूबे, दो को बचाया एक की तलाश जारी

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी स्नान के दौरान हादसा हो गया, जिसमें तीन युवक डूब गए गोताखोर व होमगार्ड जवानों ने दो युवकों को बचा लिया एक की तलाश जारी है। दरअसल घटना तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर की बताई जा रही है। जहां शनिवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर से 20 लोग परिवार सहित ब्रह्मपुरी घाट पर नर्मदा स्नान करने पहुंचे थे।

इस दौरान स्नान करते हुए तीन लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे लेकिन घाट पर मौजूद होमगार्ड के सैनिकों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर दो लोगों को बचा लिया है। वहीं कानपुर निवासी कृष्णा साहू पिता संतोष साहू गहरे पानी में जाकर डूब गया जिसकी खोज लगातार गोताखोर कर रहे हैं।

स्नान के दौरान होती हैं घाटों पर डूबने से मौतें 

मामले में ओंकारेश्वर नाविक संघ के सचिव अरुण वर्मा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा ओंकारेश्वर के प्रत्येक घाटों पर ओंकारेश्वर डैम से पानी का वाटर लेवल सामान्य ना होने के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही है। डूबने की घटनाएं प्रत्येक घाटों पर होती है। वह तो गनीमत  रही कि घाट पर सैनिकन एसडीआरएफ जवान व नाविक गोताखोरों की मदद से दो लोगों को बचा लिया लेकिन कृष्णा साहू नर्मदा नदी की गहराइयों में डूब गया जिसकी तलाश लगातार जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.