Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

अस्पताल के बिस्तर पर घूम रहे चूहे, उमंग सिंघार ने वीडियो शेयर कर ने सरकार को घेरा

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक अस्पताल के वार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए राज्य सरकार से इस संबंध में जवाब मांगा है। वीडियो में अस्पताल के वार्ड में मरीजों के पलंग के पास चूहों का आतंक दिखाई दे रहा है। सिंघार ने दावा किया है कि ये वीडियो मंडला जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड का है। इसके साथ ही सिंघार ने कहा है कि यह स्थिति ना सिर्फ हैरान करने वाली है, बल्कि अस्पतालों की खस्ता हालत की पोल भी खोल देती है।

मरीजों के बिस्तरों पर चूहे घूमते हुए देखे जा रहे हैं, जिससे मरीजों में भय का माहौल बन गया है। यह हालात दर्शाते हैं कि सरकारी अस्पतालों की सफाई और देखभाल के नाम पर किए सरकार के वादे झूठे है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने अस्पताल प्रबंधन को कारर्वाई के आदेश दिए हैं, तो यह सवाल उठता है कि क्या प्रबंधन को मंत्री के आदेश का इंतजार करना जरूरी था। सरकार की जिम्मेदारी है कि वो अस्पतालों की दशा सुधारने के लिए कदम उठाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.