Logo
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
Header Ad

हॉर्न से घोड़ी बिदकी, बारातियों ने पथराव कर कार सवारों को पीटा, मध्य प्रदेश के मुरैना का वीडियो वायरल

मुरैना। कार के हॉर्न से दूल्हे की घोड़ी बिदक गई, जिससे दूल्हा घोड़ी से गिरने से बच गया। इस बात पर बाराती ऐसे भड़के कि कार को घेरकर जमकर पथराव किया और फिर कार सवारों को बुरी तरह पीटा। कार पर पथराव और मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।

दिल्ली का रहने वाला है पीड़ित परिवार

  • दिल्ली के हरफूल विहार, नजबगढ़ नागलोई के निवासी रमेश राठौर, बेटे दीपक राठौर व स्वजनों के साथ अपनी भांजी के देवर की शादी में शामिल होने के लिए मुरैना आए थे।
  • रमेश का 19 वर्षीय बेटा दीपक रात एक बजे कार डीएल 3सी बीजेड 1114 से निकला था। इसी दौरान इस्लामपुरा के दूल्हे की बारात कृष्णा नगर जा रही थी। कार निकालने के लिए दीपक राठौर ने लगातार हार्न बजाया, जिससे घोड़ी बिदग गई और दूल्हा भी घबरा गया।
  • यह देख बाराती भड़क गए। माहौल देख दीपक वहां से कार लेकर भागा, लेकिन बारातियों के झुंड ने दूसरे वाहन से पीछा कर दीपक को घेर लिया, फिर मारपीट शुरू कर दी।
  • बारातियाें की भीड़ ने सड़क से पत्थर उठाकर कार पर फेंकना शुरू किया, जिससे कार के सभी शीशे फूट गए। दीपक को बचाने नीतेश नाम का युवक आया, उपद्रवियों ने उसकी भी मारपीट कर दी।

गल से सोने की चेन भी गायब

दीपक ने थाने में बताया कि मारपीट में उसके गले से सोने की चेन भी गायब हो गई। कोतवाली पुलिस ने दीपक की शिकायत पर बल्ले पुत्र मायाराम राठौर, छोटा पुत्र सुरेश राठौर, अमन पुत्र संजू राठौर और श्यामसुंदर पुत्र दौजी राठौर और एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.