Logo
ब्रेकिंग
टीईटी निरस्त कराने की मांग: बैतूल में महिला शिक्षिकाओं ने हेमंत खंडेलवाल को राखी बांधकर सौंपा ज्ञापन परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड...
Header Ad

शिवपुरी का रहने वाला है पाकिस्तानी जासूस रविंद्र? सामने आई ये हकीकत

उत्तर प्रदेश के आगरा में ATS पुलिस ने एक युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में गिरफ्तार किया था. आरोपी कुछ साल से फिरोजाबाद की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम कर रहा था. अब पूछताछ में उसने खुद को मध्य प्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला बताया. हालांकि शिवपुरी पुलिस ने इस युवक के बारे में पड़ताल की, लेकिन अभी तक ऐसा कोई नाम सामने नहीं आया है.

जानकारी के मुताबिक आगरा एटीएस पुलिस ने रविंद्र पुत्र देवीदयाल को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में गिरफ्तार किया है. एटीएस पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक 9 साल से फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम कर रहा था और सोशल मीडिया के जरिए से किसी नेहा शर्मा की नाम की युवती के संपर्क में था. वह पैसे के लिए देश की खुफिया जानकारी पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई को दे रहा था.

कई दिन से कर रहा था जासूसी

रविंद्र के फोन से अभी तक कई गोपनीय दस्तावेज मिले हैं, जिसमें ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की प्रोडक्शन रिपोर्ट, ड्रोन और अन्य रक्षा उपकरणों से जुड़ी जानकारी, गोपनीय मीटिंग की फाइलें जिसमें भारतीय सेना और अधिकारियों की चर्चाएं मिली हैं. एटीएस के मुताबिक रविंद्र यह जासूसी का काम कई दिन से कर रहा था और सूचना मिलने के बाद उसे पकड़ा गया है. इधर रविन्द्र पर दर्ज एफआईआर में उसका निवास स्थान शिवपुरी के टीवी टावर के पास होना बताया गया है.

पुलिस रविंद्र की पड़ताल में जुटी

युवक के शिवपुरी निवासी होने का पता चलते ही शिवपुरी पुलिस भी रविंद्र की पड़ताल में लग गई है, लेकिन अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है कि वह शिवपुरी में रहता है. मामले में थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि रविंद्र का फोटो लेकर हमने अपनी टीम से पड़ताल कराई है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है. इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ का कहना है कि हमारे पास इस तरह की कोई जानकारी नहीं है. एटीएस पुलिस ने भी कोई जानकारी नहीं मांगी है, लेकिन सूचना के आधार पर हमारी टीम पड़ताल कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.