Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

शिंदे की गलतियों के कारण BJP बेनकाब हो रही… डिप्टी CM पर भड़के संजय राउत

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाकुंभ में न जाने को लेकर हाल ही में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तंज कसा था. उन्होंने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में उद्धव के स्नान नहीं करने को लेकर सवाल उठाया था और कहा था कि ठाकरे खुद को हिंदू कहने से डरते हैं. वहीं अब शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर हमला बोला है.

संजय राउत ने शिंदे पर कटाक्ष करते हुए उनसे पूछा है कि हिंदूवादी नेता शिंदे जो सवाल वो उद्धव ठाकरे से पूछ रहे हैं, क्या वहीं सवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत से पूछने की उनमें हिम्मत है?. राउत ने कहा कि शिंदे को यह सवाल सबसे पहले मोहन भागवत से पूछना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर भागवत एक हिंदू होने के नाते कुंभ में डुबकी लगाने नहीं गए, तो फिर उद्धव ठाकरे को क्यों निशाना बनाया जा रहा है?.

‘RSS के लोग भी नहीं गए कुंभ’

पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि उन्होंने RSS संस्थापक डॉ. के बी हेडगेवार या संघ के पूर्व प्रमुखों एम एस गोलवलकर, बालासाहेब देवरस, रज्जू भैया और के. सुदर्शन के किसी भी कुंभ में शामिल होने की तस्वीरें कभी नहीं देखीं. यहां तक कि (हिंदुत्व विचारक) विनायक दामोदर सावरकर भी कुंभ मेले में नहीं गए.

‘यह सिर्फ प्रचार का हथकंडा…’

इसके साथ ही संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम बनने से पहले मोदी कभी किसी कुंभ में गए थे? . उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रचार का हथकंडा है. इसके आगे उन्होंने ये भी कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पिछले महीने महाकुंभ में गए थे, लेकिन उनके कितने कैबिनेट सहयोगी या (बीजेपी विधायक वहां गए.

‘शिंदे को सवाल पूछने का प्रशिक्षण दे बीजेपी ‘

राउत ने शिंदे की राजनीतिक सूझबूझ की भी आलोचना की और कहा कि बीजेपी को उपमुख्यमंत्री को सवाल पूछने का प्रशिक्षण देना चाहिए. उन्होंने कहा कि शिंदे की गलतियों के कारण उद्धव ठाकरे से ज्यादा बीजेपी और उसके नेता बेनकाब हो रहे हैं.

क्या कहा था शिंदे ने

दरअसल डिप्टी सीएम शिंदे ने प्रयागराज में कुंभ स्नान न करने उद्धव ठाकरे के हिंदुत्व पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था कि कुछ लोग खुद को हिंदूवादी नेता कहते हैं, लेकिन महाकुंभ में स्नान करने नहीं गए. ऐसे लोगों की कथनी और करनी में फर्क होता है. देश और दुनिया के 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने प्रयागराज जाकर महाकुंभ में स्नान किया, लेकिन कुछ हिंदूवादी नेता वहां नहीं गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.