Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

शादी के 5 महीने बाद फौजी पति से तंग आई पत्नी ने उठाया कदम, रो रहा परिवार

श्री आनंदपुर साहिब के नज़दीकी गांव झिंझड़ी की लड़की, जिसकी शादी करीब पांच महीने पहले पड़ोसी राज्य हरियाणा के नालागढ़ के गांव रामपुर गुज्जरां में हुई थी, ने ज़हर निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नेहा देवी (25) के रूप में हुई है, जो रामपुर गांव की रहने वाली थी। उसे गंभीर हालत में चंडीगढ़ के पी.जी.आई. में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

श्री आनंदपुर साहिब के गांव झिंझड़ी के निवासी ठेकेदार बालू राम ने बताया कि गांव के लक्ष्मण दास की बेटी नेहा देवी की शादी करीब पांच महीने पहले गांव रामपुर गुज्जरां के भारतीय फौज में तैनात संजीव कुमार के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही नेहा को अक्सर परेशान किया जाने लगा और दहेज की मांग भी की गई। परिजनों का कहना है कि इसी मानसिक तनाव और प्रताड़ना के चलते नेहा ने ज़हर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

उन्होंने बताया कि बीते दिनों उन्हें ससुराल पक्ष की ओर से फोन आया कि लड़की ने कुछ खा लिया है। इसके बाद विवाहिता को पी.जी.आई. चंडीगढ़ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पति संजीव कुमार, सास तेज कौर, कर्म चंद और राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतका के परिवार के सदस्यों ने सड़क जाम कर न्याय की मांग की और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की अपील की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.