
‘शरीर पर टैटू है तुम्हारे, करनी होगी बॉडी स्कैन’ वीडियो कॉल पर उतरवाए कपड़े, 16 लाख ठगे; 45 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रहने वाली महिला की कहानी
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के शाहगंज में एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे लाखों रुपये ठगों ने ट्रांसफर करा लिए. यही नहीं ठगों ने महिला से वीडियो कॉल पर उनके सभी कपड़े तक उतरवा दिए. ठगों ने महिला को ठगी के बाद जांच के नाम पर उनसे बॉडी स्कैन करने के लिए कहा था. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है, जो एक गैंग से जुड़ा हुआ था.
ये मामला पिछले साल शुरू हुआ था, जब महिला के पास एक युवती का कॉल आया और उसने अपने आप को ब्लू डॉट कोरियर कंपनी से बताया. उसने महिला से कहा कि आपके नाम से एक कोरियर है, जिसमें नशीली दवा है. महिला पर आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस को कॉल ट्रांसफर करने की बात कही गई. महिला का आधार कार्ड नंबर इन ठगों के पास पहले से ही मौजूद था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.