Logo
ब्रेकिंग
Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ...
Header Ad

लूट लिया बैंक,17 किलो सोना लेकर फरार…वेब सीरिज Money Heist देख दो भाइयों ने बनाया था प्लान

कर्नाटक के दावणगेरे न्यामती एसबीआई बैंक डकैती मामले में 6 महीने बाद पुलिस के हाथ सफलता लगी है. दावणगेरे पुलिस ने छह महीने बाद इस मामले का खुलासा किया और 13 करोड़ रुपये मूल्य का 17 किलोग्राम सोना जब्त किया. न्यामती कस्बे में एसबीआई बैंक से 28 अक्टूबर 2024 को चोरी हुई थी. चोरों की तलाश में जुटी पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया और चोरों के गिरोह को पकड़ने में सफल रही.

पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु के मूल निवासी और वर्तमान में मदुरै, तमिलनाडु में रहने वाले 30 वर्षीय विजय और उनके भाई अजय, 28, इस डकैती के मास्टरमाइंड हैं. पुलिस ने बताया कि चोरों ने ये पहली डकैती थी. यह उनकी पहली डकैती थी. पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों ने बेकरी व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक से लोन के लिए आवेदन किया था. हालांकि विजय का आवेदन अस्वीकार कर दिया गया, क्यों कि उनका क्रेडिट स्कोर कम था.

वेब सीरीज देखकर बैंक लूटा

लोन न पास होने से परेशान होकर विजय कुमार ने वेब सीरीज देखकर बैंक डकैती की योजना बनाकर इस गिरोह का गठन किया.पुलिस ने बताया कि नेटफ्लिक्स के मनी हीस्ट ने उन्हें प्रेरित किया. डकैती के लिए करीब 4 किमी. काफी दूर से पैदल आ रहे आरोपी ने बैंक का मुख्य गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया. आरोपियों ने जिन अलमारियों में आभूषण रखे थे, उन्हें गैस कटर से काट दिया गया और 17 किलो जेवर लूटकर भाग गए थे.

व्यवस्थित तरीके से दिया था चोरी को अंजाम

पुलिस ने बताया कि चोरों ने बैंक पर ढेर सारा कास्टिक पाउडर फेंककर सबूत नष्ट करने की कोशिश की थी, जिससे डकैती के बारे में कोई सुराग न मिल सके. आरोपियों ने बैंक से चुराए गए सोने के आभूषणों को तमिलनाडु के मदुरै के पास एक गांव में ले जाकर एक बगीचे में छिपा दिया था. उन्होंने फिल्में और यूट्यूब वीडियो देखकर अपनी पहली चोरी को बहुत व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.