Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

400 करोड़ी ‘सिकंदर’ रीमेक है या ओरिजिनल? सलमान खान के डायरेक्टर ने सच बता दिया

Salman Khan मार्च के अंत तक अपनी मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘सिकंदर’ को रिलीज करने के लिए तैयार हैं. ईद पर फैन्स को खास तोहफा देने की सलमान की तैयारी पक्की है. इस फिल्म का फैन्स दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं. एक साल बाद सलमान लीड फिल्म लेकर थिएटर में लौट रहे हैं. ऐसे में भाईजान की फैन आर्मी का स्वागत करना तो बनता ही है. ‘सिकंदर’ को 400 करोड़ के बड़े बजट के साथ बनाया जा रहा है. वहीं माना जा रहा है कि सलमान ने इस फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. ऐसे में लंबे वक्त से लोगों के दिमाग में एक सावल घूम रहा है कि ‘सिकंदर’ की कहानी रीमेक है या ओरिजिनल?

अब ‘सिकंदर’ के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने इस सवाल का जवाब दिया है. फिल्म को लेकर डायरेक्टर का साफ-साफ कहना है कि “ये पूरी तरह ओरिजिनल स्टोरी है. सिकंदर का हर सीन, हर फ्रेम ऑथेंटिक तरीके से डिज़ाइन और एक्सीक्यूट किया गया है, ताकि दर्शकों को एक फ्रेश एक्सपीरियंस मिल सके. सिकंदर किसी भी फिल्म का रीमेक या अडैप्टेशन नहीं है. फिल्म की ओरिजिनैलिटी का एक बड़ा हिस्सा है इसका दमदार बैकग्राउंड स्कोर, जिसे बेहद टैलेंटेड संतोष नारायणन ने तैयार किया है.

ओरिजिनल है सिकंदर की कहानी

अपनी बात को पूरा करते हुए डायरेक्टर ने कहा कि संतोष नारायणन का म्यूजिक इस फिल्म की एनर्जी से भरे टोन और धमाकेदार विजुअल्स को परफेक्टली मैच करता है, जिससे हर सीन का इमोशनल इम्पैक्ट और भी बढ़ जाता है. यानी अब तक जो भी इस बात पर यकीन कर रहा था कि ये सिकंदर रीमके हो सकती है, तो ये बात अब पूरी तरह से साफ हो गई है कि ऐसा कुछ नहीं है. सलमान बिल्कुल नई कहानी फैन्स के लिए लेकर आ रहे हैं.

इंडस्ट्री में रीमेक का चलन

फिल्म इंडस्ट्री में रीमेक और अडैप्शन फिल्मों का चलन पिछले कई सालों से चला आ रहा है. बड़े-बड़े सितारे अपनी फिल्मों के रीमेक लेकर आ रहे हैं. ऐसे में दर्शकों को फ्रेश कहानियां नहीं मिलती हैं. शायद यही वजह है कि फिल्म के सेकंड पार्ट और रीमेक फिल्में ज्यादा कमाल नहीं कर पाते हैं. सलमान खान के साथ इस फिल्म रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं. फिल्म का एक गाना भी रिलीज हो गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.