Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

भारी परेशानियों का सामना कर रहे बस यात्री, जानें क्यों

जालंधर: पाकिस्तान के युद्ध के चल रहे हालात आज सामान्य होते नजर आए लेकिन इसके बावजूद बस यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पड़ोसी राज्यों द्वारा पंजाब में किए जाने वाले बसों के परिचालन में कमी देखने को मिल रही है, जिसके चलते विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है।

जानकारों का कहना है कि बसों का परिचालन सामान्य होने में अभी 1-2 दिन का समय लग सकता है। इसका मुख्य कारण यह है कि पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का पहले ही दिन उल्लघन कर दिया गया था, और आगे हालात फिर से खराब होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। बताया जा रहा है कि पड़ोसी राज्यों के परिवहन विभाग द्वारा हालातों पर पूरी नजर रखी जा रही है और जैसे ही स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी पंजाब में आने वाली बसों का परिचालन बढ़ जाएगा। इसके चलते दूसरे राज्यों की बसों पर निर्भर होने वाले यात्रियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

पंजाब के डिपुओं से होने वाला परिचालन भी अभी पूरी तरह से सामान्य नहीं हुआ है। अधिकारियों द्वारा सोमवार को सामान्य परिचालन करने के संकेत दिए गए हैं। बार्डर राज्यों से रात को होने वाला परिचालन खासा प्रभावित हो रहा है। वहीं, प्राइवेट बसों का पंजाब में होने वाला परिचालन भी प्रभावित हुआ है। प्राइवेट आप्रेटर बार्डर राज्यों में रात के समय परिचालन को लेकर असमंजस की स्थिति में फंसे हुए हैं। अब देखना होगा कि सोमवार को किन रूटों पर सामान्य स्थिति होगी और यात्रियों को राहत मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.