Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर रूस ने दागी मिसाइल! यूक्रेन का तंज- ये कैसी दोस्ती?

भारत में यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि रूस ने शनिवार को यूक्रेन में एक भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर मिसाइल से हमला किया. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दूतावास ने आरोप लगाया कि रूस, भारत के साथ मित्रता का दावा करता है, लेकिन वह जानबूझकर यूक्रेन में भारतीय व्यवसाय को निशाना बना रहा है.

यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि शनिवार को यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी कुसुम के गोदाम पर रूसी मिसाइल से हमला किया गया. उन्होंने कहा कि भारत के साथ मित्रता का दावा करने वाला रूस जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है. वह बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनी दवाइयों को खत्म कर रहा है.

रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भारत का रुख साफ

बता दें कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब भारत सरकार ने रूस-यूक्रेन संघर्ष में अपना युद्ध के खिलाफ रुख साफ कर दिया है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम शांति के पक्ष में हैं. पीएम मोदी ने कहा था कि रूस और यूक्रेन दोनों के साथ मेरे घनिष्ठ संबंध हैं. मैं राष्ट्रपति पुतिन से कह सकता हूं कि यह समय युद्ध का नहीं है, और राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बता सकता हूं कि दुनिया में चाहे कितने भी लोग आपके साथ हों, युद्ध से कभी कोई समाधान नहीं निकलेगा.

ऊर्जा संयंत्रों पर हमले का आरोप

इस बीच रूस और यूक्रेन के शीर्ष राजनयिकों ने शनिवार को एक दूसरे पर ऊर्जा संयंत्रों पर हमले का आरोप लगाया है. कुछ दिनों पहले ही अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन में समझौता हुआ था कि दोनों देश एक दूसरे के ऊर्जा संरचनाओं को निशाना नहीं बनाएंगे. ऐसे में रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते पर सवाल उठने लगे हैं. अमेरिका कोशिश कर रहा है कि इन दोनों देशों के बीच जल्द से जल्द युद्धविराम हो जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.