Logo
ब्रेकिंग
परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
Header Ad

बेटी की सजा परिवार को! लड़की को दूसरी जाति में शादी करना पड़ा भारी, घर के 40 लोगों को मुंडवाना पड़ा सिर

भारत में आज भी अंतरजातीय विवाह को मान्यता नहीं दी जाती है. ऐसी शादियों के कारण लड़के-लड़कियों के परिवारों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही अंतरजातीय विवाह का एक मामला ओडिशा से सामने आया है, जहां एक लड़की ने दूसरे गांव के अनुसूचित जाति के लड़के से शादी कर ली. इससे लड़की और उसके परिवार से गांव के लोग नाराज हो गए.

बताया जा रहा है कि इसके बाद नाराज गांव वालों ने लड़की के परिवार वालों पर जातिगत मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए शुद्धिकरण की प्रक्रिया से गुजरने का दबाव बनाया. ये पूरा मामला ओडिशा के रायगढ़ के काशीपुर ब्लॉक के बैगनगुडा गांव का है. जानकारी के अनुसार, शुद्धिकरण की प्रक्रिया में लड़की के परिवार वालों को जानवरों की बलि देनी पड़ी.

गांव वालों ने कर दिया था परिवार का बहिष्कार

इतना ही नहीं लड़की के परिवार के 40 सदस्यों को मुंडन भी काराना पड़ा. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस अंतरजातीय विवाह के कारण गांव के लोगों ने लड़की के परिवार का बहिष्कार कर दिया था. इसके बाद गांव वालों ने लड़की के परिवार पर दबाव बनाया कि अगर वो जाति में वापस लौटना चाहते हैं, तो उन्हें जानवरों की बलि देनी होगी और फिर मुंडन संस्कार कराना होगा, इसलिए गांव के लोगों के दबाव में आकर लड़की के परिवार के सदस्यों ने जानवरों की बलि दी और मुंडन संस्कार कराया. मुंडन संस्कार करते हुए एक व्यक्ति का वीडियो भी सामने आया है.

जांच के दिए गए निर्देश

इस घटना के सामने आते ही काशीपुर के बीडीओ विजय सोय ने ब्लॉक के अधिकारियों को गांव में जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं. अब जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी. साथ ही बताया गया है कि अगर इन अधिकारियों को जांच में कोई दोषी मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों में आज भी जाति आधारित भेदभाव की तस्वीर देखने को मिलती है.

समाज में जातिवाद और कुरीतियाों की जड़ गहरी

समाज में जातिवाद और कुरीतियां गहराई से जड़ जमाए हुए हैं. प्रेम विवाह जैसे व्यक्तिगत निर्णय के बाद शुद्धिकरण के लिए दबाव डालना असंवैधानिक है और मानवाधिकारों का उल्लंघन भी है. फिलहाल मामले की जांच अधिकारी कर रहे हैं. इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.