Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

बेटिंग एप मामला: ED के ऑफिस में सुरेश रैना, PMLA के तहत हो रही पूछताछ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने एक नामी ऑनलाइन बेटिंग एप 1xBet से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेश हुए. सूत्रों के अनुसार, एजेंसी ने रैना को समन जारी किया था, जिसके बाद सुरेश रैना दिल्ली स्थित ईडी हेड क्वार्टर में अपना बयान दर्ज करवाने पहुंचे.

एजेंसी के मुताबिक, सुरेश रैना का नाम इस मामले में उनके कुछ विज्ञापनों और एंडोर्समेंट्स के कारण जोड़ा जा रहा है. ईडी की टीम ने रैना से 1xBet एप के साथ उनके संबंधों, एंडोर्समेंट डील और किसी भी वित्तीय लेन-देन की पूरी जानकारी मांगी. यह पूछताछ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत हुई.

ईडी कार्यालय में जाते सुरेश रैना:

रिसीवर का नाम और डिटेल रोज बदल जाता था

जांच में सामने आया कि जब एप यूजर द्वारा पेमेंट की जाती थी तो रोजाना रिसीवर का नाम और डिटेल बदल जाता था, लेकिन बाद में पैसा रूट कर इसी 1xBet के अकाउंट में पहुंच जाता था, जिसके बाद ED को शक हुआ. साथ ही पैसा इस बेटिंग एप के अकाउंट से विदेश में रूट हो रहा था.

सुरेश रैना के अलावा, कई अन्य हस्तियों के नाम भी इस अवैध

ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग एप्स के प्रमोशन से जुड़े मामलों में सामने आए हैं. ईडी की जांच का दायरा कई करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी तक फैला हुआ है. जांच एजेंसी इन प्लेटफॉर्म्स के प्रमोटर्स और उससे जुड़े तमाम लोगों से पूछताछ कर रही है.

सुरेश रैना भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. हालांकि, ईडी की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि रैना के खिलाफ कोई सीधा आपराधिक मामला दर्ज किया गया है या उनसे फिलहाल सिर्फ जानकारी के लिए पूछताछ की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.