Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

बिना FASTag वाले वाहन चालकों के लिए राहत, अब डबल नहीं, केवल इतना देना होगा टोल

0

केंद्र सरकार ने उन वाहन चालकों को बड़ी राहत दी है, जो बिना FASTag या खराब FASTag के साथ नेशनल हाईवे पर यात्रा करते हैं. अब उन्हें डबल टोल टैक्स नहीं देना होगा. सरकार ने घोषणा की है कि 15 नवंबर 2025 से ऐसे वाहन मालिकों को 1.25 गुना टोल शुल्क देना होगा, अगर वे भुगतान UPI के ज़रिए करते हैं. फिलहाल जो वाहन बिना वैध FASTag के होते हैं, उन्हें टोल प्लाजा पर कैश में दोगुना टोल देना पड़ता है. लेकिन अब सरकार ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यह नया नियम लागू किया है.

सरकार का फैसला और इसका मकसद

केंद्र सरकार ने National Highways Fee (Determination of Rates and Collection) Rules, 2008 में संशोधन किया है. सरकार का कहना है कि इस बदलाव से हाईवे पर कैश ट्रांजैक्शन कम होंगे और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहित करने और कैश लेनदेन खत्म करने के लिए यह बदलाव किया गया है. अब अगर कोई वाहन बिना वैध FASTag के हाईवे प्लाजा पर पहुंचता है, तो उसे कैश में भुगतान करने पर डबल टोल देना होगा. लेकिन अगर वही वाहन चालक UPI के जरिए भुगतान करता है, तो उसे सिर्फ 1.25 गुना टोल देना होगा.

कैसे होगा फायदा

  • मान लीजिए किसी गाड़ी की सामान्य टोल फीस 100 रुपए है.
  • FASTag से भुगतान करने पर: 100 रुपए
  • कैश में भुगतान करने पर: 200 रुपए
  • UPI से भुगतान करने पर: 125 रुपए

यानि अब अगर आपके पास FASTag नहीं है या वो खराब हो गया है, तो भी आप UPI से पेमेंट करके लगभग 75 रुपए की बचत कर सकते हैं. यह कदम डिजिटल ट्रांजैक्शन को प्रोत्साहित करने और लंबी टोल लाइनों को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है.

टोल सिस्टम में पारदर्शिता और सुविधा

सरकार का कहना है कि इस बदलाव से टोल कलेक्शन सिस्टम अधिक पारदर्शी और तेज़ बनेगा. नकद भुगतान में लगने वाला समय बचेगा और वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर लंबी कतारों से राहत मिलेगी. नए नियम से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि सरकार को भी टोल संग्रह में बेहतर रिकॉर्ड और पारदर्शिता मिलेगी.

15 नवंबर से लागू होगा नियम

यह नया नियम 15 नवंबर 2025 से पूरे देश के नेशनल हाईवे टोल प्लाज़ा पर लागू होगा. सरकार का लक्ष्य है कि धीरे-धीरे सभी टोल लेन कैशलेस और पूरी तरह डिजिटल हो जाएं, ताकि देशभर में हाईवे पर यात्रा और आसान और तेज़ बन सके.

Leave A Reply

Your email address will not be published.