Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

बाढ़ पीड़ितों के लिए Famous पंजाबी सिंगर की दरियादिली, किया ये ऐलान

0

पंजाब में बाढ़ से मची तबाही के बीच राज्य की सहायता के लिए पंजाबी संगीत और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार लगातार आगे आ रहे हैं। जहां एक ओर सूफी गायक सतिंदर सरताज ने 500 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट देने का वादा किया है, वहीं अब प्रसिद्ध पंजाबी गायक रंजीत बावा ने भी एक बड़ा कदम उठाया है। कनाडा के अल्बर्टा में आयोजित अपने म्यूजिक शो के दौरान रंजीत बावा ने घोषणा की कि वह इस शो की पूरी कमाई पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए दान करेंगे। उन्होंने स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान पंजाब में आई बाढ़ के दिल दहला देने वाले दृश्य भी प्रोजेक्टर पर दिखाए, जिससे वहां मौजूद दर्शक भावुक हो उठे।

रंजीत बावा ने कहा, “मेरा पंजाब इस वक्त एक गंभीर प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। यहां मौजूद मेरे तमाम प्रशंसकों से मेरी अपील है कि वो इस नेक कार्य में साथ दें। मैं इस शो की पूरी कमाई बाढ़ पीड़ितों को समर्पित करता हूं।”

पंजाब के 9 जिले बाढ़ की चपेट में, हजारों गांव और हेक्टेयर भूमि जलमग्न

राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण पंजाब के जिलों में भीषण बाढ़ का संकट गहराया है। इनमें अमृतसर, गुरदासपुर, तरन तारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, होशियारपुर, मोगा और बरनाला शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 1018 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। अकेले फाजिल्का जिले में 16,632 हेक्टेयर (लगभग 41,099 एकड़) भूमि जलमग्न हो चुकी है। अन्य जिलों की स्थिति भी चिंताजनक है। राज्य सरकार, सेना, एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ. और पुलिस बल मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

कलाकारों का योगदान बना उम्मीद की किरण

रंजीत बावा जैसे कलाकारों का यह प्रयास न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि समाज को एकजुट होकर आपदा से लड़ने का संदेश भी देता है। उनकी पहल से यह उम्मीद की जा रही है कि और भी कलाकार व प्रवासी पंजाबी इस संकट की घड़ी में मदद के लिए आगे आएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.