Logo
ब्रेकिंग
ममता बनर्जी पर कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR: TMCP रैली में हाई कोर्ट के नियमों के उल्लंघन का आरोप, ह... दिल्ली में जलभराव पर LG संधू का सख्त एक्शन: 139 हॉटस्पॉट पर उतरेगा PWD, इंजीनियर-इन-चीफ से लेकर SE त... नवी मुंबई में वोटर लिस्ट के 3404 SIR फॉर्म लीक: BJYM नेता फोटोकॉपी कराते रंगे हाथों पकड़ा, 5 BLO सस्... कब्र में दफन होने से पहले जिंदा हुआ शख्स; लोग मानने लगे भूत, 6 बार मौत को मात देने का दावा, जानिए ये... नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य कम बारिश से बैतूल डिवीजन के बांध खाली, सांपना भी सिर्फ 40% भरा; 18 में 11 बांध 30% से नीचे टीईटी निरस्त कराने की मांग: बैतूल में महिला शिक्षिकाओं ने हेमंत खंडेलवाल को राखी बांधकर सौंपा ज्ञापन परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा...
Header Ad

बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे सोनू सूद और मालविका सूद, PM मोदी के दौरे को लेकर कही ये बात

0

मोगा: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और उनकी बहन मालविका सूद पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए विभिन्न राहत सामग्री भेज रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने आज अपने आवास पर एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की मदद करनी चाहिए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी टीमें लगी हुई हैं जो अलग-अलग गांवों में जाकर ग्रामीणों की जरूरतों का जायजा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि आज वे लोगों तक कंबल, गद्दे और अन्य सामान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी के पंजाब दौरे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को पीएम मोदी का स्वागत करना चाहिए जो इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के लोगों की समस्याएं सुनने आ रहे हैं।

उन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी गायकों द्वारा की जा रही सहायता के संबंध में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ये भी कहा कि  बाढ़ के कारण हुई तबाही का महीनों के बाद सही पता चलेगा जिसे लेकर उनकी टीम हल निकालने के लिए तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.