Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

बटला हाउस इलाके में डीडीए के बुलडोजर एक्शन पर लगी रोक, दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को दी बड़ी राहत

बटला हाउस में डीडीए के प्रस्तावित डिमोलिशन एक्शन मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक दर्जन से ज्यादा याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत दी है. हाई कोर्ट ने अलग-अलग याचिकर्ताओं की अर्जी पर सुनवाई करते हुए डीडीए को नोटिस जारी किया है. साथ ही प्रस्तावित डिमोलिशन कार्रवाई पर रोक लगाई है. अब 10 जुलाई को हाई कोर्ट सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगा. इससे पहले करीब 15 याचिकाकर्ताओं को डिमोलिशन से राहत मिल चुकी है.

इससे पहले सोमवार को डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) ने अशोक विहार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था. इसमें 300 से अधिक अवैध आवासों को ध्वस्त कर दिया था. पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के बीच ये कार्रवाई शुरू की गई थी. इसमें डीडीए ने जेलरवाला बाग से 308 अवैध आवासों को हटाया था.

ये एक्शन उन झुग्गी-झोपड़ियों पर हुआ

डीडीए ने बताया था कि ये एक्शन उन झुग्गी-झोपड़ियों पर हुआ, जिसमें रहने वाले लोगों को या तो पहले से वैकल्पिक फ्लैट मिल चुके थे या फिर ये पुनर्वास नीति के तहत अयोग्य पाए गए थे. जेलरवाला बाग में जेजे क्लस्टर के 1 हजार 78 पात्र परिवारों को स्वाभिमान अपार्टमेंट में वन-बीएचके फ्लैट में भेजा जा चुका है. अन्य 567 परिवारों को अपात्र घोषित कर दिया गया.

जबकि दिल्ली हाई कोर्ट ने करीब 250 निवासियों को स्थगन आदेश दिया था. इसके अलावा 9 और परिवारों को वैकल्पिक आवास दिया गया था. सोमवार को बुलडोजर एक्शन वजीरपुर तक चला. इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी पर हमलावर है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं.

आखिर भारतीय जनता पार्टी चाहती क्या है?

उन्होंने एक पोस्ट में कहा था कि आखिर भारतीय जनता पार्टी चाहती क्या है. क्या दिल्ली की सभी झुग्गियों को तोड़ना चाहती है? तो क्या प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव के वक्त झूठ बोला था कि जहां झुग्गी, वहां मकान. मंगलवार को एक पोस्ट में आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने भी भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है.

संजय सिंह ने कहा,भारतीय जनता पार्टी की चार इंजन की सरकार दिल्ली में बिहार के भाई-बहनों को परेशान कर रही है. उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर रही है.मैं बिहार के लोगों से कहना चाहता हूं कि इस बार आप लोग अपने वोट की ताकत से इन्हें सत्ता से बाहर कर दो और इनकी घटिया राजनीति पर बुलडोजर चलाकर इनकी राजनीति ही खत्म कर दो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.