Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

बटन 100 रुपये निकालने के लिए दबाया, निकले 500 रुपये… दिल्ली के इस ATM में बैंक को ऐसे लग गई 8 लाख की चपत

उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एटीएम से धांधली का मामला सामने आया है. यह धांधली एटीएम में कैश लोड करते समय की गई. एटीएम में कैश लोड करते समय 100 रुपये की नोट की ट्रे में 500 के नोट रख दिए. इसका लाभ 112 एटीएम कार्डधारकों ने उठाया और आठ लाख रुपये अतिरिक्त निकाल लिए. ऑडिट के समय रुपये निकालने का पता चला. इसके बाद एटीएम में कैश लोड करने वाली कंपनी ने बुधवार को अपने दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

दोनों पर जान-बुझकर नोटों की ट्रे की अदला-बदली करने और कार्डधारकों की सहायता से रुपये निकलवाकर गबन करने का आरोप है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, जो कंपनी एटीएम में कैश लोड और अनलोड करती है, उसके शाखा प्रबंधक की ओर से मामला दर्ज कराया गया है. शाखा प्रबंधक ने अपनी शिकायत में कहा कि जिस भी रूट पर एटीएम में कैश लोड और अनलोड किया जाता है, वहां दो कस्टोडियन नियुक्त किए जाते हैं.

शाखा प्रबंधक ने बताया कि कस्टोडियन बैंकों से कैश लेकर एटीएम में कैश की लोडिंग करने के साथ कैश रिसाइकलर और बल्क नोट एक्सेप्टर में ग्राहकों द्वारा जमा रुपये को निकालकर बैंकों में जमा करते हैं. एटीएम के वॉल्ट का पासवर्ड, एडमिन कार्ड के साथ ही एटीएम के रूम की चाबी कस्टोडियन के पास होती है. वहीं इस धांधली का पता 1 मई को कंपनी के कर्मचारी के कैश लोड और ऑडिट के लिए एटीएम पर जाने के बाद चला.

इस तरह की गई धांधली

कर्मचारी जब एटीएम में कैश लोड और ऑडिट के लिए तब उसे पता चला कि गलत तरह से कैश निकाला गया है. आरोप है कि 29 अप्रैल को एटीएम में 31 लाख कैश की लोडिंग करने कंपनी के दो कस्टोडियन गए थे. उन्होंने 100 रुपये की नोट के ट्रे में 500 के 2000 नोट रख दिए. फिर 100 रुपये के सारे नोट 500 के नोट वाली ट्रे में रख दिए. इसके बाद इस ट्रे को हल्का सा बाहर खींच दिया, ताकि 500 के ट्रे में जो 100 के नोट रखें हैं वो फंस जाएं, जिससे वो बाहर न निकल सकें.

कस्टोडियन ने मानी गलती

कंपनी का आरोप है कि दो कस्टोडियन ने साजिश रचकर एटीएम में गड़बड़ की. इसके बाद उन्होंने अपने जानने वाले 112 एटीएम कार्डधारकों को पैसे निकालने के लिए कहा. फिर कार्डधारकों ने 100 की जगह 500 रुपये के नोट निकालकर कंपनी को आठ लाख की चपत लगा दी. वहीं एक आरोपी कस्टोडियन ने कहा कि नोट की अदला-बदली गलती से की. जिस दिन कंपनी ने उसे कैश लोड करने लिए भेजा, उसकी तबियत सही नहीं थी. जल्दी काम निपटाने के चक्कर में गड़बड़ हुई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.