Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

फाजिल्का के SSP पर पंजाब सरकार का बड़ा Action, पढ़ें पूरा मामला

फाजिल्का: पंजाब सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान जारी है। इसी कड़ी में हाल ही में फाजिल्का के एस.एच.ओ. समेत चार पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया था, और अब फाजिल्का के एस.एस.पी. पर भी गाज गिर गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में फाजिल्का के एस.एस.पी. वरिंदर सिंह बराड़ को सस्पेंड कर दिया गया है।

गौरतलब है कि गत दिवस फाजिल्का थाने के चार पुलिसकर्मियों पर भी भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई थी। उन्हें एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। यह मामला एक नाबालिग से ज़ब्त किए गए मोबाइल फोन से जुड़ा हुआ है। यह भी बता दें कि मान सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में चाहे अधिकारी छोटा हो या बड़ा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.