Logo
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव " भाजपा: गलत निर्णयों की भरमार का दुष्परिणाम प्रस्तावित नगर निगम में शामिल किए जाने का फिर विरोध, डोक्या पाढर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्... बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु...
Header Ad

पंजाबियों के लिए बेहद जरूरी खबर, 5 जुलाई आखिरी मौका…

मोहाली: मोहाली जिले में स्मार्ट राशन कार्ड योजना के तहत गेहूं का लाभ ले रहे लाभार्थियों के लिए अपने कार्ड में दर्ज सभी पारिवारिक सदस्यों की EKYC कराना अनिवार्य कर दिया गया है। पहले EKYC की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई थी, जिसे अब 5 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डॉ. नवरीत के अनुसार अब सरकार द्वारा ‘मेरा केवाईसी ऐप’ के माध्यम से चेहरे की पहचान की सुविधा शुरू की गई है। इसके जरिए लाभार्थी घर बैठे अपने स्मार्टफोन के माध्यम से खुद और अपने परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी कर सकते हैं।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी राशन डिपो होल्डर से संपर्क कर या उक्त ऐप के माध्यम से 5 जुलाई तक ई-केवाईसी जरूर करवा लें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि समय पर ई-केवाईसी नहीं करवाई गई, तो अगली गेहूं वितरण प्रक्रिया के दौरान स्मार्ट राशन कार्ड धारक इस लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए सभी लाभार्थियों से अनुरोध है कि समय रहते ई-केवाईसी करवा कर अपने हक के लाभ को सुनिश्चित करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.