Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

पंजाब में बर्फबारी! सड़कों पर बिछी सफेद चादर, पढ़ें मौसम का पूरा हाल…

जालंधर:  पंजाब में मौसम बदल गया है और बारिश के कारण पंजाब में एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है। उधर, अमृतसर में देर शाम हुई भारी ओलावृष्टि के बाद अमृतसर राजासांसी विधानसभा क्षेत्र की सड़कें बर्फीले इलाकों से कम नहीं लग रही हैं और सड़कों पर काफी बर्फ जमा हो गई है।

उक्त तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अमृतसर शहर निवासी एयरपोर्ट रोड और राजासांसी हलके में पहुंचे और वहां पर उन्होंने सड़क पर बिखरी बर्फ को देखा और सोचा कि यह शिमला का नजारा है। इस दौरान शहर निवासियों ने कहा कि वह अक्सर बर्फ का ऐसा नजारा देखने के लिए हिमाचल या जम्मू-कश्मीर जाते हैं, लेकिन अब बर्फ का नजारा केवल अमृतसर में ही देखने को मिल रहा है।

 इससे पहले उन्होंने अमृतसर में ऐसा नजारा कभी नहीं देखा और अब वह यहां आकर बर्फ से खेलकर शिमला जाने की अपनी इच्छा पूरी कर रहे हैं। इस बीच, कुछ राहगीरों ने बताया कि वे एयरपोर्ट रोड से गुजर रहे थे और उन्होंने देखा कि सड़क पूरी तरह बर्फ से ढकी हुई थी और उन्होंने रुककर बर्फ का आनंद लिया।  इस ओलावृष्टि का फसलों पर बहुत बुरा असर पड़ेगा और गेहूं की फसल भी खेतों में बिछ गई है, जिससे किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या यह प्राकृतिक आपदा थमेगी या फिर किसानों पर और कहर बरपाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.