Logo
ब्रेकिंग
Inspirational Story: तबेले की मिट्टी से नेशनल वॉलीबॉल तक का सफर! खंडवा की श्रद्धा और ऋषिका की मिसाल MP News: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में क्या है लेटेस्ट अपडेट? गिरिबाला सिंह की बेल पर अब अगले हफ्ते हो... Pakistan Cricket Board Update: इंग्लैंड में फजीहत के बाद मोहसिन नकवी एक्शन में, वहाब रियाज की भी हो ... Tom Holland and Zendaya News: क्या सच में हुई है टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी? वायरल तस्वीरों और खब... Nepal China Border Disaster: बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश तेज, मोबाइल और वॉट्सऐप स्टेट... HDFC Bank MD Search: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नए बॉस की तलाश अंतिम दौर में, निवेशकों की टिक... Oppo Launch Event 2026: ओप्पो जल्द पेश करेगा Find X10 और Find X10 Pro Max, साथ में आएंगे वॉच और बड्स Vastu Tips for Home Center: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का ब्रह्मस्थान? जानें किन चीजों से ब... Methi Dana Side Effects: क्या आप भी रोज खाते हैं भीगे हुए मेथी दाना? इन लोगों के लिए जहर समान है इसक... MP Sports News: कीचड़ भरे मैदान में नंगे पांव प्रैक्टिस कर 9 खिलाड़ियों ने किया स्टेट के लिए क्वालीफ...
Header Ad

दिल्ली में आज बरसेंगे बादल … UP-बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ी राज्यों का क्या है हाल?

0

दिल्ली में मौसम करवट बदलता नजर आ रहा है. बुधवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया. हालांकि, गुरुवार को दिल्ली में बारिश नहीं हुई, लेकिन अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 19 सितंबर को दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है. इसके बाद 20 सितंबर से अगले 5 दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. दिल्ली के साथ-साथ और भी कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. पहाड़ों पर बारिश कहर बनकर बरस रही है. उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटने से भारी तबाही हुई. लोगों के घरों में पानी घुस गया और वह अपने आशियाने छोड़ने पर मजबूर हो गए.

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?

अब मौसम विभाग की ओर से आगे भी उत्तराखंड के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के देहरादून, अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, टिहरी, नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश की संभावना है. 1सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5-6 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

19 से 24 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी होने की संभावना है. 22 सितंबर को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी होने की संभावना है. 19 सितंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. 19-20 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है.

19 सितंबर को केरल और माहे, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक में और 19 से 21 सितंबर तक तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. 19 सितंबर को कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और गोवा में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.