Logo
ब्रेकिंग
चांद और शुक्र की नजदीकी ने मोहा मन, 4 डिग्री के कोणीय अंतर पर दिखा अद्भुत नजारा Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत...
Header Ad

पंजाब में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे-बहू ने पहले की मां की बेरहमी से हत्या और फिर…

मोगा : कलयुग के इस दौर में खूनी रिश्ते इस कदर सफेद हो रहे हैं कि मोगा जिले की सब-डिवीजन धर्मकोट में 5 मरले जगह को लेकर पुत्र ने अपनी पत्नी तथा अन्य के साथ मिलकर अपनी ही मां गुरनाम कौर निवासी गांव जलालाबाद पूर्बी की हत्या करने के बाद उसके शव को जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद उक्त हत्या मामले की गुत्थी सुलझाकर मृतका के बेटे सुखमन्द्र सिंह तथा उसकी पत्नी बलविन्द्र कौर के अलावा अपने पौत्रे की पत्नी अमनदीप कौर को काबू किया है। वहीं उसका पौत्रा सतपाल सिंह पुलिस के काबू नहीं आ पाया।

इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक अजय गांधी ने बताया कि उक्त हत्या की घटना का पता चलने पर डी.एस.पी. धर्मकोट रमनदीप सिंह, थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर जतिन्द्र सिंह के अलावा थानेदार चरनजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और जांच के बाद आसपास का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

इस संबंध में डी.एस.पी. धर्मकोट रमनदीप सिंह ने कहा कि मृतका की बेटी दलजीत कौर निवासी प्रीत केबल वाली गली लुधियाना ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा कि उसे गत रात्रि 2 बजे के करीब उसके जीजा छिन्द्र सिंह ने फोन पर बताया कि उन्हें सुखमन्द्र सिंह उर्फ पप्पू का फोन आया है कि उसकी माता गुरनाम कौर कमरे में आग लगने के कारण जल गई है और उसकी जल जाने के कारण मृत्यु हो गई, तुम जल्दी पहुंचो।

इस पर वह अपने बेटे अवतार सिंह तथा जीजा छिन्द्र सिंह समेत अपने घर गांव जलालाबाद पूर्बी पहुंची,तो पता चला कि उसके भाई सुखमन्द्र सिंह उर्फ पप्पू, भाभी बलविन्द्र कौर, भतीजा सतपाल सिंह उर्फ जग्गू तथा भतीज पुत्रवधू अमनदीप कौर ने मिलकर 5 मरले के मकान की खातिर उसकी माता गुरनाम कौर की बुरी तरह से मारपीट की और उसके बाद उसे आग लगाकर जला दिया, ताकि लाश को खुर्द-बुर्द किया जा सके। डी.एस.पी. रमनदीप सिंह ने कहा कि सभी चारों कथित आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत थाना धर्मकोट में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जब मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच की, तो पता चला कि मृतका के बेटे सुखमन्द्र सिंह, उसकी पत्नी के अलावा अन्य ने मिलीभगत करके उसे मार डाला और बाद में उसे आग लगा दी, ताकि शव को खुर्द-बुर्द किया जा सके और किसी को शंका न हो। उन्होंने कहा कि उक्त मामले की अग्रिम जांच थानेदार चरनजीत सिंह द्वारा की जा रही है, जिन्होंने काबू किए गए तीनों कथित आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। जबकि मृतका के पौत्रे सतपाल सिंह को काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है। जिसके जल्दी काबू आ जाने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.