Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

पंजाब के वाहन चालक हो जाएं सावधान, इस तरफ आ रहे हैं तो जरा बचकर…

0

श्री कीरतपुर साहिब: पंजाब के वाहन चालक सावधान हो जाएं। दरअसल, जिला पुलिस प्रमुख रूपनगर डॉक्टर गुलनीत सिंह खुराना आई.पी.एस. के दिशा-निर्देशों के अनुसार आए दिन बढ़ रहे सड़क हादसों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला ट्रैफिक पुलिस रूपनगर एवं ट्रैफिक पुलिस कीरतपुर साहिब द्वारा चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव डाढ़ी में विशेष नाकाबंदी करके स्पीडोमीटर लगाकर निश्चित गति सीमा से तेज चलने वाले यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके साथ ही जिला पुलिस एजुकेशन सेल रूप नगर द्वारा वाहन चालकों को जागृत करते हुए विभिन्न यातायात नियमों के संबंध में जानकारी भी दी गई।

ट्रैफिक इंचार्ज कीरतपुर साहिब ए.एस.आई. बलवंत सिंह एवं जिला पुलिस एजुकेशन सेल के इंचार्ज ए.एस.आई. सुखदेव सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज उनके द्वारा नाकाबंदी के दौरान ओवर स्पीड एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 3 दर्जन के करीब वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि निर्धारित गति सीमा से तेज गति से चलने वाले वाहन चालक कई दर्दनाक सड़क हादसों का कारण बनते हैं। जिसके दौरान कई बेकसूर और मासूम लोगों की जान चली जाती हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए जिला ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्थानीय ट्रैफिक पुलिस के सहयोग के साथ समय-समय पर विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी करके यह कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही इस दौरान वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने एवं विभिन्न यातायात नियमों के संबंध में जागरूक भी किया गया और ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह से पालना करने के निर्देश भी जारी किए गए। ताकि वाहन चालकों की लापरवाही के चलते कोई सड़क हादसा ना हो सके। इस मौके पर ए.एस.आई. दीदार सिंह, ए.एस.आई. अजय कुमार एवं ए.एस.आई. कमलजीत सिंह मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.