Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

नेशनल हाईवे पर चलती कार बन गई अचानक आग का गोला, परिवार ने निकलकर बचाई अपनी जान

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी-कोटा-झांसी फोरलेन पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अमोला-सुरवाया के बीच चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार परिवार ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि, कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई और उसमें रखा सारा जरूरी सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कानपुर निवासी शाहनवाज खान अपने परिवार के साथ गुना जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार फोरलेन पर अमोला घाटी के पास पहुंची, तभी इंजन से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते कार में आग की लपटें भड़क उठीं। आग की सूचना मिलते ही हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने भी मौके पर रुककर मदद की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

शाहनवाज खान ने बताया कि वह किसी पारिवारिक कार्य से गुना जा रहे थे। कार में उनके साथ पत्नी और दो बच्चे भी सवार थे। धुआं उठते ही उन्होंने तुरंत कार रोक दी और सभी को बाहर निकाला। कुछ ही पलों में कार आग की लपटों में घिर गई। करीब 10 मिनट में आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया।

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन परिवार का कीमती सामान और दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.