Logo
ब्रेकिंग
UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं...
Header Ad

मेरे परिवार में इतनी मौतें… ‘बड़े मियां छोटे मियां’ नहीं करना चाहते थे गोविंदा, इस सुपरस्टार के चलते कहना पड़ा था ‘हां’

1998 में डेविड धवन की एक ऐसी फिल्म आई थी जिसने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की बल्कि लोगों के दिलों में भी जगह बनाई थी. फिल्म के डायलॉग्स और गाने पसंद किए गए थे और गोविंदा की एक्टिंग के तो सभी एक बार फिर कायल हो गए थे. फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ गोविंदा की जोड़ी खूब जची थी लेकिन लोग इस बात को जानकर हैरान रह गए थे कि पहले गोविंदा ये फिल्म करना ही नहीं चाहते थे.

27 साल पहले आई फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के टाइटल सॉन्ग पर लोग थिरकते हैं और गोविंदा के साथ अमिताभ बच्चन के डांस मूव्स भी लोग एन्जॉय करते हैं. लेकिन ऐसा क्या जिसकी वजह से गोविंदा इस फिल्म को नहीं करना चाहते थे और फिर महानायक ने कैसे उन्हें मनाया, आइए जानते हैं.

‘बड़े मियां छोटे मियां’ क्यों नहीं करना चाहते थे गोविंदा?

‘द कपिल शर्मा शो’ में एक एपिसोड में गोविंदा, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और शक्ति कपूर बतौर गेस्ट आए थे. वहां कपिल शर्मा ने गोविंदा से पूछा, ‘अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के लेजेंड एक्टर हैं. हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है तो आप जब उनके साथ बड़े मियां छोटे मियां कर रहे थे तब इतने कंफर्टेबल कैसे हो गए थे?’ इसपर गोविंदा ने जवाब दिया, ‘बड़े मियां छोटे मियां जिस वक्त कर रहे थे तब लोगों के लिए मैं सुपरस्टार था. लेकिन 1993 या 1994 के बीच मेरे परिवार में कई लोगों की मौतें हो गईं. उस समय इतने दुख झेल लिए थे मैंने कि मेरा कुछ भी करने का मन नहीं था. डेविड ने मुझे फिल्म की कहानी सुनाई लेकिन मैंने मना कर दिया क्योंकि मैं कुछ समय काम नहीं करना चाहता था. लेकिन आदरणीय अमिताभ बच्चन जी मेरे घर आए और उन्होंने मुझसे फिल्म करने की बात कही.’‘तो मैं हाथ जोड़कर खड़ा हो गया और बोला मेरी फिजकली ऐसी हालत नहीं है कि मैं ये पिक्चर कर पाऊं. फिर भी उन्होंने कहा कि गोविंदा मैं चाहता हूं कि तुम ये पिक्चर करो. तो मैंने कहा-सर आप बहुत पंक्चुअल इंसान हैं, मैं इस मामले में बदनाम हूं, टाइम पर भी नहीं आता हूं और प्रेस वाले या पत्रिका वाले इसका फायदा उठाते हैं. तो बदनामी ना हो इसके लिए मैं ये फिल्म नहीं कर पाऊंगा. लेकिन आप उन बातों पर ध्यान ना दें तो मैं आपके साथ काम करना चाहूंगा.’

‘इसपर उन्होंने हामी भर दी और फिर मैंने स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी, कहानी नहीं सुनी बस शूट पर पहुंच जाया करता था. आप यकीन नहीं करेंगे कपिल जी मैंने बड़े मियां छोटे मियां के सीन भी रिहर्स नहीं किए, सेट पर जाता था, सीन की स्क्रिप्ट पकड़ा दी जाती थी और मैं एक्ट कर लेता था. मैं उस फिल्म के सेट पर सुबह 4 बजे पहुंच जाया करता था लेकिन लोगों ने उसका जिक्र कभी नहीं किया क्योंकि मेरे मन में था कि अमिताभ जी पंक्चुअल हैं तो उन्हें मेरी वजह से कष्ट ना हो, बहरहाल वो फिल्म आई, चली लोगों ने इतना प्यार दिया मैं उसका हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.