Logo
ब्रेकिंग
Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... राहुल गांधी का छात्रों की गूँज Live यहां देखे
Header Ad

नरसिंहपुर में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खेत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में करेली में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक खेत में भीषण आग लग गई। किसान बाबूलाल के खेत में आग लगने से दहशत फैल गई थी, आग की तेज लपटों को देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इस बात की सूचना दी। जिसके बाद करेली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

जिस खेत में आग लगी थी उस खेत के बगल में रिलायंस पेट्रोल पंप था और 20 हजार लीटर पेट्रोल स्टॉक था। दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया है। पुलिस के अनुसार आग अगर पंप तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था, फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.