Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

दिल्ली में क्या रूठ गया मानसून? UP के 36 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें उत्तराखंड-पंजाब सहित इन राज्यों का हाल

देश में मानसून के कारण जहां कई राज्य बारिश से तरबतर हैं, वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं भी हैं, जहां भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है. इसी बीच मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना भी जताई गई है. साथ ही कई जगहों पर वज्रपात और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

देश की राजधानी में मानसून रूठ सा गया है. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, आज देश की राजधानी में बारिश के साथ आंधी देखने को मिल सकती है. कल राज्य आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और रात के समय बिजली चमकने के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 30 जून और एक जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है.

आज यूपी के 36 जिलों में होगी भारी बारिश

आज से 2 जुलाई तक हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी बरसात देखने को मिल सकती है. पश्चिमी राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में आज से कल तक बारिश हो सकती है. मौसम विभााग की ओर से उत्तर प्रदेश में भी आज 2 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई है. आज यूपी के 36 जिलों में भारी बरसात देखने का पूर्वानुमान है.

आज सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, सीतापुर, अंबेडकर नगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सहजहांपुर बलरामपुर, श्रवस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुज्जफरनगर और बिजनौर में भारी बारिश होगी.

इन राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम

उत्तराखंड में आज से 30 जून तक भारी बारिश हो सकती है. पंजाब में आज और कल बारिश की संभावना जताई गई है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में आज से 2 जुलाई तक भारी बारिश देखने को मिल सकती है. पश्चिम बंगाल सिक्किम और बिहार में आज से 30 जून तक बारिश की संभावना है.

पूर्वी मध्य प्रदेश में 30 जून और 1 जुलाई को भारी बरसात हो सकती है, जबकि पश्चिम मध्य प्रदेश में 1 और 2 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.