Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

कपल ने ऑटो में फांसी लगा दी जान, गर्लफ्रेंड की हो गई थी सगाई; फिर साथ मरने का किया फैसला

कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कपल ने साथ में आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि गोकक तालुका के चिक्कनंदी गांव में प्रेमी युगल ने ऑटो रिक्शा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने वाले प्रेमी युगल का नाम राघवेंद्र जाधव (28) और रंजीता चोबारी (26) बताया जा रहा है.

दोनों जिले के सावदत्ती तालुक के मुनवल्ली के निवासी थे. दोनों सालों से एक-दूसरे से प्यार करते थे. राघवेंद्र और रंजीता शादी करने का फैसला कर चुके थे, लेकिन रंजीता की 15 दिन पहले ही किसी दूसरे लड़के से सगाई हो गई थी. रंजीता इस बात से परेशान थी और उसने ऑटो चलाने वाले अपने प्रेमी राघवेंद्र को इसकी जानकारी दी.

दोनों साथ में जान देने को हुए मजबूर

इस बात ने दोनों को साथ मरने के लिए मजबूर कर दिया. इसके बाद आज सुबह दोनों ऑटो में बैठकर चिक्कनंदी गांव के बाहरी इलाके में सुनसान जगह पर चले गए. बाद में दोनों ने ऑटो में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. ऑटो राघवेंद्र का ही था. दोनों ने ऑटो की पिछली सीट पर लोहे की रॉड से रस्सी बांधी और आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पड़ताल

घटना की सूचना मिलते ही गोकक ग्रामीण थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. वहीं मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि इस तरह से प्रेमी युगल के आत्महत्या करने का ये कोई पहला मामला नहीं है. इस तरह के कई मामले पहले भी कर्नाटक ही नहीं, बल्कि देशभर से सामने आ चुके हैं.

वहीं एक सवाल जो लोगों के मन में है, वो ये कि अक्सर लोगों को पंखे, पेड़ या घर की खिड़की से लटक कर आत्महत्या करते देखा या सुना गया है, लेकिन कोई छोटी सी ऑटो में कैसे आत्महत्या कर सकता है. हालांकि ये सत्य है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.