Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

इन्वर्टर की बैटरी चलेगी सालों-साल, अगर इस तरह रखेंगे ख्याल

गर्मियां आते ही कई राज्यों में बिजली कटौती की समस्या शुरू हो जाती है. गर्मी से बचने के लिए लोग घर में इन्वर्टर लगाते हैं लेकिन आपका इन्वर्टर कितने सालों तक आपका साथ निभाएगा, ये बैटरी लाइफ पर निर्भर करेगा. कुछ लोगों का कहना है कि इन्वर्टर की बैटरी सालों-साल चली तो वहीं कुछ लोग इस बात से परेशान होते हैं कि इन्वर्टर की बैटरी दो-तीन साल में ही खराब हो गई.

बैटरी लाइफ पर असर पड़ने का सीधा मतलब है कम बैटरी बैकअप मिलना. बैटरी बैकअप का कम होना इस बात का भी संकेत देता है कि बैटरी को बदलने की जरूरत है लेकिन आज हम आपको इस बात की जानकारी देंगे कि आप किस तरह से बैटरी का ख्याल रख सकते हैं?

पहली जरूरी बात: हमेशा इन्वर्टर को हवादार जगह पर ही इंस्टॉल कराएं, चार्जिंग और बिजली जाने पर जब इन्वर्टर पर लोड़ बढ़ता है उस वक्त बैटरी गर्म होने लगती है. इसलिए सलाह दी जाती है कि इन्वर्टर और बैटरी ऐसी जगह पर हो जहां वेंटिलेशन अच्छा हो. सही वेंटिलेशन से भी बैटरी लाइफ खराब होने का चांस कम हो जाता है.

दूसरी जरूरी बात: इन्वर्टर की बैटरी में आपको वॉटर लेवल मार्क नजर आएंगे जिसमें हाई और लो के लिए लाल निशान दिखेगा. अगर बैटरी में पानी पर्याप्त है तो आपको निशान ऊपर की तरफ दिखेगा लेकिन अगर लाल निशान नीचे की ओर दिख रहा है तो इसका मतलब ये है कि बैटरी में पानी कम हो रहा है.

इन्वर्टर की बैटरी में पानी डालते रहें, बैटरी में डिस्टिल्ड वॉटर का ही इस्तेमाल करें. कम वॉटर लेवल पर बैटरी का इस्तेमाल बैटरी लाइफ को कम कर सकता है. नल से पानी लेकर बैटरी में डालने की गलती न करें, क्योंकि नल से निकले पानी में अशुद्धियां हो सकती है जो बैटरी को खराब कर सकती है. बैटरी के लिए पानी आपको इन्वर्टर बेचने वालों के पास मिल जाएगा.

तीसरी जरूरी बात: इस बात को चेक करते रहें कि बैटरी में जो नट लगे हैं यानी टर्मिनल जहां से वायर कनेक्ट है, वहां कार्बन तो जम रहा है. अक्सर इस एरिया पर कार्बन जमने लगता है जो बैटरी के लिए सही नहीं है. कार्बन को हटाने के लिए गर्म पानी और टूथ ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है, इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर आप पानी और कार्बन को भी साफ करवा सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.