Logo
ब्रेकिंग
CG Infrastructure News: छत्तीसगढ़ में हर साल बनेगा वार्षिक एक्शन प्लान; लोक निर्माण विभाग बना नोडल ए... Chhattisgarh News: मानव-हाथी द्वंद्व पर हाईकोर्ट में सुनवाई; फसल नुकसान का वास्तविक मुआवजा और मौत पर... Pakur Local News: अब शादी-त्योहारों में नहीं जाना पड़ेगा शहर; पाकुड़ के गांवों में ही मिलेगी ब्राइडल... HEC Bypass Encroachment Case: मानसून और त्योहारों के चलते 31 दिसंबर तक मिली राहत; खुद हटाना होगा अति... SKMU Dumka Hunger Strike: दुमका में ABVP छात्रों की भूख हड़ताल का चौथा दिन; लगातार गिर रहा BP और ग्ल... Ranchi Crime News: पुलिस सुरक्षा को ठेंगा! रांची के सबसे व्यस्त अपर बाजार में 20 लाख से अधिक की चोरी... Hemant Soren Mother Hospitalized: सीएम की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले— सेहत स्थिर,... Ranchi News: DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज; यूजी-पीजी के 6 हजार से अधिक छात्रों को... BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ...
Header Ad

UP के इन एक्सप्रेसवे पर अब 120 की रफ्तार से दौड़ा सकेंगे कार, बोर्ड मीटिंग में फैसला

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण के एक्सप्रेस से सफर करने वाले वाहन अब और तेज स्पीड से गाड़ी चला सकेंगे. आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चलने वाहन अब और तेज रफ्तार से चल सकेंगे. इन एक्सप्रेसवेज पर अभी तक वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहे थे, जो अब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकेंगे.

शुक्रवार, 21 मार्च को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक हुई. ये बैठक मुख्य सचिव मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें स्पीड बढ़ाने का फैसला लिया गया. इस फैसले के चलते 9 या उससे ज्यादा सीटों वाली गाड़ियां अब 80 के बजाय 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी. अभी तक 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों का चालान कर दिया जाता था.

प्रस्ताव को बोर्ड ने दी मंजूरी

बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की 6 अप्रैल 2018 की अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश में भी यूपीडा के एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीड ज्यादा कर दी जाए. इस प्रस्ताव को बोर्ड ने मंजूरी दे दी. इसी के चलते अब वाहनों की स्पीड बढ़ा दी गई है. 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले वाहन अब 120 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकेंगे.

9 से ज्यादा सीटों वाली गाड़ियां

इस नियम के बाद लोगों को राहत मिलेगी और अब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाने पर चालान नहीं कटेगा. 9 से ज्यादा सीटों वाली गाड़ी के लिए ये स्पीड पहले 80 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जिसे अब 100 किलोमीटर प्रति घंटे कर दी गई है. बैठक में लिए गए इस फैसले से वाहन चालकों को आसानी होगी और वह तेज रफ्तार से एक्सप्रेस पर अपने वाहन दौड़ा सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.