Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

BJP नेता ने अपने ही पत्नी-बच्चों को मारी गोली, 2 बेटों की मौत; 2 की हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है. यहां बीजेपी के एक नेता ने अपने पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी. इस घटना में दो बच्चों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस की निगरानी में बीजेपी नेता की पत्नी और एक बच्चे का इलाज कराया जा रहा है.

इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता को अरेस्ट कर लिया है. आरोपी बीजेपी नेता की पहचान सहारनपुर जिला कार्यकारिणी के सदस्य योगेश रोहिला के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह काफी समय से मानसिक तौर पर बीमार चल रहे थे. हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस वारदात की कोई ठोस वजह नहीं बताई गई है. पुलिस के मुताबिक सहारनपुर के गंगोह इलाके के सांगाथेड़ा गांव में रहने वाले बीजेपी नेता द्वारा इस वारदात की सूचना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया.

बीजेपी नेता ने खुद दी जानकारी

आनन फानन में एसपी ग्रामीण फोरेंसिक टीम व थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की. बताया जा रहा है कि वारदात के बाद खुद योगेश रोहिल्ला ने ही पास पड़ोस को घटना की जानकारी दी. बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को गोली मार दी है. यह सुनकर पड़ोसी भी हैरान रह गए और मौके पर जाकर हालात देखने के बाद पुलिस को सूचना दी. इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीजेपी नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

साफ नहीं वारदात के कारण

पुलिस के मुताबिक अभी तक इतनी बड़ी वारदात के कोई ठोस कारण सामने नहीं आए हैं. पुलिस के मुताबिक बीजेपी नेता के दो बच्चों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल था. उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया है. पुलिस के मुताबिक अस्पताल में इन दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. फिलहाल पुलिस इस घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.