Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

Train में सफर करने वालों की लगी मौज, अब नहीं होगी पैसों की कमी

ट्रेन (Train) में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) अकसर कई नई सर्विस और सुविधाओं को लॉन्च करता रहता है। इन सुविधाओं का इकलौता मकसद यही होता है कि सफर दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। ऐसे में भारतीय रेलवे अब एक और सर्विस लॉन्च की है। जी हां, भारतीय रेलवे ने ट्रेन में अब ATM मशीन लगा दी है ताकि यात्रियों को सफर दौरान पैसों को लेकर कोई दिक्कत परेशानी न हो। बता दें कि अभी यह सर्विस सिर्फ ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है।

आजकल ट्रेन में बढ़ती चोरी की घटनाओं के मद्देनजर कई यात्री अपने साथ कैश कम लेकर सफर करते हैं और ज्यादातर ऑनलाइन पेमेंट का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे यात्री भी होते हैं जो बिल्कुल भी ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे यात्रियों की सुविधा के लिए ही भारतीय रेलवे ने ट्रेन में ATM मशीन लगाने की सर्विस शुरू की है ताकि जरूरत पड़ने पर यात्री ATM से कैश निकाल सकें। बता दें कि अभी यह सर्विस केवल एक ही ट्रेन पंचवटी एक्सप्रेस में मिल रही है। यह ट्रेन नांदेड़ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक चलती है।

वहीं रेलवे का कहना है कि इस सर्विस को यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है। यदि यह ट्रायल सफल रहा तो आने वाले समय में बाकी ट्रेनों में भी इस सर्विस को शुरू कर दिया जाएगा। इस ट्रायल दौरान रेलवे विभाग यात्रियों की सुविधा, नेटवर्क कनेक्शन, प्राइवेसी, सिक्योरिटी आदि कई पहुलओं पर ध्यान देगा।

अगर भारतीय रेलवे का यह ट्रायल सफल रहता है तो बाकी ट्रेनों में भी ATM मशीनें लगाई जाएंगी। कई बार यात्री कम कैश लेकर चलते हैं लेकिन रास्ते में उन्हें पैसों की जरूरत पड़ती है और ऑनलाइन पेमेंट भी न हो पाने पर उन्हें दिक्कत पेश आती है तो ऐसे में अगर ट्रेन में ATM मशीन लगी होगी तो यात्रियों के लिए आसानी रहेगी और उनका सफर अच्छे से पूरा होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.