Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

आमला गैंग रेप केस का तीसरा आरोपी भोपाल से गिरफ्तार। पीड़िता को इलाज के लिए भोपाल भेजा

0

बैतूल (दिलीप पाल) के आमला में गैंगरेप प्रकरण में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को आमला पुलिस ने बीती रात भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था और अपने एक रिश्तेदार के घर में छिपकर रह रहा था। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने भोपाल पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।

इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, कोर्ट पेशी के बाद पीड़िता की मौजूदगी में आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई जाएगी।

इस बीच, पीड़ित नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है। डॉक्टरों की सलाह पर उसका सोनोग्राफी परीक्षण कराया जाएगा। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता को महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में भोपाल रवाना किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संवेदनशील मामले में जांच तेजी से की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी

एडिशनल एसपी कमला जोशी के मुताबिक, पीड़िता31 अक्टूबर से लापता थी, लेकिन परिजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी एक बार घर से जा चुकी थीऔर खुद ही लौट आई थी, इसलिए उन्होंने उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। एसपी बैतूल ने घटना की विस्तृत जांच डीएसपी (विमेन सेफ्टी) दुर्गेश मार्को को सौंपी है।

कार खराब होने का बनाया बहाना

पुलिस के मुताबिक, छात्रा को लिफ्ट देकर आरोपी आमला के एक इलाके की ओर ले गए। पीड़िता ने जब गलत रास्ते पर ले जाने का विरोध किया, तो आरोपियोंने कार खराब होने का बहाना बनाया। वे शाम होने का इंतजार करते रहे। अंधेरा होने पर उन्होंने बारी-बारी से स्कॉर्पियो में ही नाबालिग से रेप किया। इसके बाद उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए।

दोस्त के कॉल से पकड़ाए आरोपी

 

  • पुलिस को आरोपियों की जानकारी एक फोन कॉल से मिली। आरोपियों के कार खराब होने का बहाना किए जाने के दौरान छात्रा ने आरोपी के फोन से अपने मित्र को काल किया था।यही काल आरोपियों तक पहुंचने का जरिया बना। फिलहाल आरोपियों की शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस तीनों आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं कर रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.