Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

जेल से छुटे आरोपी ने किया मासूम का अपहरण ,दस टीमें तलाश में जुटी

0

जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां महाराष्ट्र के एक आरोपी ने बैतूल महाराष्ट्र बॉर्डर के एक गांव से छ साल के मासूम का अपहरण कर लिया है आरोपी कल रविवार ही पैरोल से जेल से छूटा था। उसने रात को घटना को अंजाम दिया और मासूम को अगवा कर भाग गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

 

जानकारी के अनुसार आरोपी महाराष्ट्र के खड़गिया जामगांव का रहने वाला है और कुछ दिन पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था। आरोपी आदतन अपराधी है और इससे पहले भी महाराष्ट्र में एक बच्ची के अपहरण का मामला उसके खिलाफ दर्ज है।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए नर्मदापुरम रेंज के आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला सोमवार को स्वयं पीड़िता के गांव पहुंचे। उनके साथ बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन भी मौके पर मौजूद रहे। आईजी और एसपी ने परिजनों से चर्चा कर घटना की जानकारी ली और पुलिस टीमों को हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

 

चारों ओर सर्चिंग ऑपरेशन

मुलताई और आठनेर थाना पुलिस के साथ-साथ महाराष्ट्र के वरुड, मोर्शी और बैनोडा क्षेत्र में भी सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुलताई थाना प्रभारी नरेंद्र परिहार अपनी टीम के साथ वर्तमान में वरुड क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन में जुटे हैं। आठनेर पुलिस ने भी आसपास के जंगलों और गांवों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। जबकि एएसपी कमला जोशी भी पुलिस टीम के साथ महाराष्ट्र में है।

 

एसपी वीरेंद्र ने कहा कि आरोपी की मानसिक स्थिति विकृत प्रतीत होती है और पुलिस हर संभव दिशा में तलाश कर रही है। उन्होंने सभी पुलिस टीमों को बच्ची को सुरक्षित बरामद करने के निर्देश दिए हैं।

 

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि आरोपी बेहद खतरनाक प्रवृत्ति का है और पूर्व में भी इसी तरह की घटनाओं में लिप्त रहा है। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मासूम को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.