Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

Punjab में भारी बारिश के मद्देनजर स्कूलों को नए Order जारी, पढ़ें…

0

फतेहगढ़ चूड़ियां: भारी बारिश के चलते स्कूलों को नए आदेश जारी हो गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अमृतसर राजेश शर्मा ने सीमावर्ती कस्बे से सटे विभिन्न स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल स्टाफ को निर्देश दिए और उन्हें अपने स्कूल के रिकॉर्ड सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा क्योंकि पिछले कुछ हफ़्तों में जब बाढ़ का पानी स्कूल में घुसा था, तो रिकॉर्ड क्षतिग्रस्त हो गए थे और भारी समस्याएं भी पैदा हुई थीं।

उन्होंने स्कूल स्टाफ को स्कूल की कंप्यूटर लैब में मौजूद कीमती सामान जैसे कंप्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू, यूपीएस आदि का भी ध्यान रखने को कहा ताकि आगामी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर सामान को समय से पहले सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।

डीईओ शर्मा ने कहा कि फिलहाल पानी की स्थिति नियंत्रण में है और ज़्यादा घबराने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर हमें अपनी सुरक्षा के लिए पहले से ही व्यवस्था कर लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रावी नदी के साथ लगते निचले इलाकों जैसे नंगल सोहल और निसोके में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकारी हाई स्कूल नंगल सोहल, सरकारी प्राइमरी स्कूल निसोके और सरकारी मिडिल स्कूल निसोके (इन तीनों स्कूलों) में बारिश के मद्देनजर बीएसएफ के ठहरने के लिए उक्त स्कूलों में जगह बनाई गई है ताकि किसी आपातकालीन स्थिति में समय रहते उससे निपटा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.