Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

Punjab में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश! जरा घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें मौसम का हाल…

चंडीगढ़: पंजाब में इस समय मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। इसी तरह आज भी प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक राज्य में बारिश की भविष्यवाणी की है। बारिश के कारण राज्य का अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पूरे राज्य में बारिश का असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), गुरदासपुर और अमृतसर में बारिश के साथ तेज़ हवाओं और आसमानी बिजली की भी संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के मुताबिक, 6 और 7 जुलाई को राज्य में बहुत अधिक बारिश की चेतावनी भी दी गई है। इसका असर पूरे पंजाब में तो दिखेगा ही, लेकिन कुछ जिलों में बारिश की मात्रा अन्य जिलों की तुलना में थोड़ी कम हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब के आधे से ज्यादा जिलों में कल और परसों तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.