Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

Punjab के 2 Builders को जारी हुआ Notice, पढ़ें पूरा मामला

पंजाब में 2 बिल्डरों को नोटिस जारी हुआ होने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक, खरड़ में पंजाब रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) ने दो प्राइवेट डेवेलपर्स को नोटिस जारी किए हैं। इन बिल्डरों पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स को RERA में रजिस्टर करवाए बिना ही प्लॉट्स की बिक्री शुरू कर दी। यह प्रोजेक्ट्स भगो माजरा और रडियाला गांवों में स्थित हैं।

नोटिस GNE Developers और हाई राइज एस्टेट (High Rise Estate) को भेजे गए हैं। RERA ने पूछा है कि अधिनियम का उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए। नियमों के अनुसार, किसी भी डेवेलपर को प्लॉट्स की बिक्री से पहले अपने प्रोजेक्ट को RERA के तहत पंजीकृत कराना अनिवार्य होता है। हाल ही में एक शिकायत विजिलेंस ब्यूरो में दर्ज करवाई गई थी, जिसमें बिल्डरों पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने कृषि भूमि पर अवैध रूप से प्लॉट काटकर उसकी बिक्री के लिए अधिकारियों से कई नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) हासिल कर लिए।

शिकायत में कहा गया कि कुछ शातिर तत्व न केवल जमीन का उपयोग बदलवाने की अनिवार्यता और फीस से बच रहे हैं, बल्कि सरकारी अधिकारियों की नाक के नीचे अवैध कॉलोनियां विकसित कर रहे हैं। इनमें से कई NOC व्यक्तिगत नामों पर पुराने सेल एग्रीमेंट या पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर 18 मार्च 2018 से पहले की तारीखों में दिखाकर हासिल किए गए, जबकि असल में वह जमीन 2024 में खरीदी गई थी।

यह भी आरोप है कि कॉलोनाइजर्स ने अपनी कॉलोनियों को वैध कराने के लिए पंजाब अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने संबंधी विशेष अधिनियम, 2018 के तहत आवेदन तक नहीं किया। शिकायत में स्थानीय निकाय विभाग, कॉलोनाइजर और राजस्व अधिकारियों के बीच मिलीभगत की भी बात कही गई है। इस कार्रवाई से पंजाब RERA की ओर से अवैध कॉलोनियों और बिल्डरों पर शिकंजा कसने का संकेत मिलता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.