Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

Punjab के अधिकारी को नग्न अवस्था में लड़की का आया Video Call, फिर ऐसा बुरा फंसा कि…

गुरदासपुर : जिले से एक हैरानीजनक मामला सामने आया, जहां ठगों ने बड़े ही शातिर तरीके से एक व्यक्ति को ठगी शिकार बनाया है। साइबर क्राइम पुलिस ने एक लड़की का अश्लील हालत में वीडियो वायरल करने तथा अपने आपको पुलिस अधिकारी बता कर  सब-डिवीजन एवं डेटा सलाहकार कार्यालय गुरदासपुर से सेवानिवृत्त से ठगी वाले अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इस संबंध में एसएचओ अमनप्रीत कौर ने बताया कि बलबीर सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी देश भगत सिंह नगर, हरदोछन्नी रोड, गुरदासपुर ने शिकायत दर्ज कराई है। वह गुरदासपुर के सब डिविजन एवं डेटा सलाहकार कार्यालय से सेवानिवृत्त सहायक अनुसंधान अधिकारी हैं। उसके फोन पर व्हाट्सएप पर एक लड़की ने वीडियो कॉल की जो पूर्णतया नग्न अवस्था में थी और उससे बात करने लगी और बाद में उसने अपना फोन काट दिया। फिर 1-11-2023 को वह अपने घर पर मौजूद था तभी उसके पास मोबाइल नंबर 94178-18528 और मोबाइल नंबर 8513915457 से व्हाट्सएप पर कॉल आया। इस दौरान कॉल करने वाले ने उसे अपना नाम हिम्मत कुमार समाजसेवी बताया। हिम्मत कुमार ने कहा कि उसका एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल हो रहा है।

इसके चलते साइबर क्राइम में उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर को खारिज करवाने के नाम पर पहले तो उसने 2 लाख 50 हजार रुपए की मांग की। उनसे साइबर क्राइम और सोशल मीडिया के इंचार्ज राम कुमार पाण्डेय आईपीएस से व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 80296-32329 पर सम्पर्क करने के नाम पर 29,59,000 रुपए ठगी मारी। बताया जा रहा है कि ये रकम गुड़गांव शाखा में अजय कुमार मिश्रा के खाते में भेजी गई तथा उनसे गुप्र बनाकर अलग-अलग खाते व तरीके अपनाकर अपनी पहचान छिपाकर तथा झूठ बोलकर पुलिस कर्मी होने का दावा करते हुए उनका एक लड़की के साथ अश्लील स्थिति में वीडियो वायरल करने का दवाब बना उससे 29,59,000. की ठगी की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.