Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

बैतूल में रिहाई के पहले कैदी की मौत, सीने में दर्द उठा,अस्पताल में तोड़ा दम

0
बैतूल। जिला जेल में सजा पूरी कर रहे एक बंदी की शनिवार सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी रिहाई एक-दो दिन में होने वाली थी। मृतक प्रकाश बाबूराव (42) मूल रूप से अमरावती  घाट क्षेत्र का निवासी था।
जानकारी के अनुसार प्रकाश बाबूराव को अपने चाचा की गैर-इरादतन हत्या (धारा 304 भाग-2) के मामले में सात साल की सजा हुई थी। वह पिछले साढ़े पांच साल से बैतूल जिला जेल में सजा काट रहा था। जेल में उसका आचरण अच्छा रहने पर उसे बाहर सफाई कार्य के लिए लगाया गया था।
शनिवार को वह जेलकर्मी राकेश पांडे के साथ सफाई कार्य पर बाहर गया था। इसी दौरान अचानक उसे सीने में तेज दर्द उठा। साथी कर्मियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि प्रकाश की सजा आज पूरी हो गई थी और उसने रिहाई की तैयारी भी कर ली थी। उसने अपने कपड़े और जूते धोकर रख दिए थे।
प्रकाश बाबूराव को अमरावती घाट बस स्टैंड पर लक्ष्मण नामक व्यक्ति की मौत के मामले में दोषी ठहराया गया था। घटना में उसे गैर-इरादतन हत्या का दोषी पाया गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हालांकि जेल।अधीक्षक योगेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि कैदी की जल्द रिहाई होने वाली थी। उसे जेल मुख्यालय से भी दो माह कैद की छूट मिल गई थी।संभवतः दिसंबर माह में वह कभी भी छूट जाता। अक्सर छूटने की खुशी में कैदी तैयारिया करते है। यह कैदी में ऐसा कर रहा था।
इधर जेल के कई जेल।कर्मियों ने बताया कि वह छूटने की खुशी में बेहद खुश था। उसने अपने कपड़े जूते धोकर रखे थे। एक।कर्मी ने बताया कि उसने छूटने की खुशी में उनसे।लाल रंग की शर्ट का गिफ्ट मांगा था।जिसे उन्होंने उसे तोहफे में।दिया भी था।

 

सीजीएम ने किया निरीक्षण

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बैतूल संगीता भारती राठौर ने जिला जेल का निरीक्षण किया।उन्होंने जेल की बैरक,भोजन शाला समेत अन्य व्यवस्थाएं देखी।जेल।प्रबंधन को उन्होंने।कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए है। इस दौरान जेल के अंदर सीसीटीवी कैमरों की कमी का विषय भी सामने आया है।हालांकि जेल प्रबंधन ने इसके लिए जेल मुख्यालय को किए पत्र व्यवहार की जानकारी दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.