Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

PAK हाई कमीशन, इफ्तार पार्टी और सीक्रेट टॉक… ऐसे खुली ISI की स्लीपर सेल ज्योति की पोल

हरियाणा की मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. ज्योति हिसार की रहने वाली है और वो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है. उसके चैनल का नाम ‘ट्रैवल विथ जो’ है. इस चैनल पर उनके 37.7 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. ज्योति पर भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 152 और ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 की धाराएं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

शनिवार (17 मई ) को ज्योति को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस को पांच दिन की रिमांड मिली है. अब उसे 22 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा. डीएसपी हेडक्वार्टर हिसार कमलजीत ने बताया कि कल पुलिस को जानकारी मिली थी, जिसके बाद हरीश कुमार की बेटी ज्योति को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट और बीएनएस 152 के तहत गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि ज्योति का मोबाइल और लैपटॉप बरामद होने के बाद कुछ संदिग्ध चीजें मिली हैं. जिससे पता चलता है कि ज्योति पाकिस्तान को गोपनीय जानकारियां भेज रही थी.

दानिश ने ज्योति को इफ्तार पार्टी में बुलाया था

ज्योति के साथ एक और शख्स एहसान उर रहीम उर्फ दानिश का नाम भी सुर्खियों में आया है. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी कर्मचारी दानिश के साथ ज्योति की काफी गहरी दोस्ती थी. दानिश ने ही उसे पाक एंबेसी में आयोजित इफ्तार पार्टी में बुलाया था. इस पार्टी का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दोनों बातचीत करते नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि इस वीडियो को खुद ज्योति ने ही रिकॉर्ड किया था जिसमें वो पार्टी के बारे में बता रही हैं.

पाक के खुफिया अधिकारियों के साथ ज्योति की मुलाकात

पार्टी में दानिश और उसके साथी ने ज्योति को पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों (PIOs) से भी मिलवाया था. बताया जा रहा है कि दानिश भारत में रहते हुए यहां के खिलाफ साजिश रच रहा था. दानिश ही वो शख्स है जिसने वीजा दिलाकर ज्योति को पाकिस्तान भेजा था. ज्योति ने ‘जट्ट रंधावा’ नाम से सेव किए गए एक PIO शाकिर उर्फ राणा शाहबाज़ से व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे ऐप्स पर बातचीत की.

ज्योति और दानिश की मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद अब जांच एजेंसियां इसकी जांच में जुट गई हैं. वीडियो में दोनों जिस खुशमिजाजी के साथ एक दूसरे से मिलते हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच कितनी गहरी दोस्ती थी. ऐसे में अब एजेंसियां इस दोस्ती की परत खोलने में लग गई हैं. पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने जिन पाकिस्तानी अधिकारियों को वापस पाकिस्तान भेजा था उनमें दानिश भी शामिल था. बताया जा रहा है कि ज्योति लगातार दानिश के साथ संपर्क में थी.ट

पाकिस्तान यात्रा के वीडियो किए शेयर

ज्योति मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कई वीडियो शेयर किए हैं. जिनमें वो अटारी-वाघा बॉर्डर पार करती नजर आ रही है, साथ ही उसने लाहौर के अनारकली बाजार में घूमते हुए, बस का सफर करते हुए और पाकिस्तान के सबसे बड़े हिंदू मंदिर कटासराज मंदिरका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. बताया जा रहा है कि ज्योति मल्होत्रा ने कमीशन एजेंटों के जरिए से पाकिस्तान का वीजा हासिल किया था. 2023 में उसने पाकिस्तान की यात्रा की थी. इसी दौरान वो दानिश के संपर्क में आई थी. दानिश दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग (PHC) में तैनात था. ज्योति लगातार उसके साथ संपर्क में थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.