Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश
Header Ad

2000 करोड़ लोडिंग…रश्मिका के बॉयफ्रेंड की ‘किंगडम’ का टीजर आया, फैंस के होश उड़ गए

रश्मिका मंदाना का फिल्मी करियर बहुत ही शानदार चल रहा है. पहले वो ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दिखीं और अब वो सलमान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर का हिस्सा हैं. दूसरी तरफ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा एक ऐसी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिससे बंपर कमाई की उम्मीद लगाई जा रही है.

विजय देवरकोंडा की उस फिल्म का नाम है ‘किंगडम’, जिसे तुलुगु सिनेमा के डायरेक्टर गौतम तिन्नानुरी बना रहे हैं. इस फिल्म का टीजर वीडियो सामने आ चुका है, जिसे खुद विजय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. ये एक म्यूजिकल टीजर है, जिसमें सिर्फ म्यूजिक प्ले हो रहा है और युद्ध से जुड़े कुछ सीन दिखाए जा रहे हैं.

यूजर्स के रिएक्शन

अनिरुद्ध ने इसे म्यूजिक दिया है, जो काफी शानदार है. वहीं इसमें जो वॉर सीन दिखाए गए हैं वो भी काफी अट्रैक्टिव है. इस टीजर को देखने के बाद फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “शानदार वीडी. ये कमबैक है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “काफी असरदार”इस टीजर पर एक और यूजर ने लिखा, “ब्लॉकबस्टर लोड हो रहा है.” ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा, “2000 करोड़ ब्लॉकबस्टर लोडिंग.” इस वीडियो पर इस तरह के और भी कई कमेंट देखने को मिल रहे हैं. इस फिल्म को लेकर विजय लंबे समय से चर्चा में हैं. पहले इस फिल्म को VD12 कहा जा रहा था. यानी विजय देवरकोंडा की 12वीं फिल्म. हालांकि, फिर बाद में इसका टाइटल फाइनल हो गया है, जो कि ‘किंगडम’ है. अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है.

लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं विजय

विजय अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो सुर्खियों में रहते ही हैं, लेकि इसके अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं. लंबे समय से ऐसी बातें हो रही हैं कि वो और रश्मिका मंदाना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कई बार दोनों की अलग-अलग ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जो एक ही लोकेशन की थीं, जिससे दोनों के प्यार के चर्चे और होने लगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.